Loksabha Election 2019 :कांग्रेस ने बदली राज बब्बर की सीट, अब फतेहपुर सीकरी से लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर को मुरादाबाद से अपना उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन अब वह फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ेंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 11:22 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 11:31 PM (IST)
Loksabha Election 2019 :कांग्रेस ने बदली राज बब्बर की सीट, अब फतेहपुर सीकरी से लड़ेंगे चुनाव
Loksabha Election 2019 :कांग्रेस ने बदली राज बब्बर की सीट, अब फतेहपुर सीकरी से लड़ेंगे चुनाव

लखनऊ, जेएनएन। कांग्रेस के आलाकमान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर की सीट बदल दी है। राज बब्बर अब पीलतनगरी मुरादाबाद से लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। राज बब्बर को पार्टी फतेहपुर सीकरी से मैदान में उतारेगी।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर को मुरादाबाद से अपना उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन, अब वह फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ेंगे। फतेहपुर सीकरी में भाजपा और सपा-बसपा गठबंधन में बसपा की ओर से घोषित जाट उम्मीदवार को लेकर राज बब्बर ने नए समीकरण में अपनी उम्मीदवारी की अर्जी लगाई और नेतृत्व ने उसे मंजूर कर लिया। आज देर शाम राज बब्बर ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वह फतेहपुर सीकरी से ही चुनाव लड़ेंगे। मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।

भाजपा ने आगरा से एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर को प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस भी अब दोनों क्षेत्रों में दमदार प्रत्याशियों को उतारने के मूड में है। पार्टी ने अपने स्टार नेता राज बब्बर को फतेहपुर सीकरी से उतारने की घोषणा की है। राज बब्बर भी पहले से फतेहपुर सीकरी से ही चुनाव लडऩे के मूड में थे। माना जा रहा है कि भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर को टक्कर देने के लिए अब राज बब्बर को मोर्चा पर लगाया गया है।

राज बब्बर 2009 में फतेहपुर सीकरी संसदीय सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी से यहां हार का सामना करना पड़ा था। राज बब्बर को यहां करीब नौ हजार वोटों से मात मिली थी। वह फतेहपुर सीकरी के करीब आगरा संसदीय सीट पर 1999 से 2004 तक सांसद रह चुके हैं। 

chat bot
आपका साथी