Lok Sabha Election 2019 : प्रियंका वाड्रा आज उन्नाव व रायबरेली में करेंगी जनसभा

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रचार को गति देने में जुटीं राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उप्र की प्रभारी प्रियंका वाड्रा।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Sat, 27 Apr 2019 12:40 PM (IST) Updated:Sat, 27 Apr 2019 12:41 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019 : प्रियंका वाड्रा आज उन्नाव व रायबरेली में करेंगी जनसभा
Lok Sabha Election 2019 : प्रियंका वाड्रा आज उन्नाव व रायबरेली में करेंगी जनसभा
लखनऊ, जेेेेएनएन। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रचार को गति देने में जुटी राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उप्र की प्रभारी प्रियंका वाड्रा 27 अप्रैल को उन्नाव संसदीय क्षेत्र में दोपहर एक बजे कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन के पक्ष में रोड-शो करेंगी।

इसके बाद प्रियंका वाड्रा 3.50 बजे बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र में तनुज पुनिया के पक्ष में फतेहपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगी। शाम 4.45 बजे प्रसिद्ध सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की मजार, देवां शरीफ भी जाएगी और शाम 5.40बजे बाराबंकी में रोड शो करेंगी।

कांग्रेस प्रवक्ता उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को फर्रूखाबाद में प्रत्याशी सलमान खुर्शीद के पक्ष में आयोजित रोड-शो में शामिल होंगे। इसके बाद कानपुर व झांसी में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

chat bot
आपका साथी