Kodarma Lok Sabha Election Result 2019: जेवीएम के बाबू लाल मरांडी हारे, बीजेपी की अन्नपूर्णा देवी जीतीं

यहां से अन्नपूर्णा देवी यादव ने चुनाव जीत लिया है। उन्हें 753016 वोट मिले जबकि बाबू लाल मरांडी को 297416 वोट हासिल हुए।

By Gaurav TiwariEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 10:57 AM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 05:43 PM (IST)
Kodarma Lok Sabha Election Result 2019: जेवीएम के बाबू लाल मरांडी हारे, बीजेपी की अन्नपूर्णा देवी जीतीं
Kodarma Lok Sabha Election Result 2019: जेवीएम के बाबू लाल मरांडी हारे, बीजेपी की अन्नपूर्णा देवी जीतीं

नई दिल्ली, जेएनएन। Kodarma Lok Sabha Election Result झारखंड राज्य के कोडरमा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी की अन्नपूर्णा देवी यादव, जेवीएम के बाबू लाल मरांडी और बीएसपी के सरफराज अहमद मैदान में थे। यहां से अन्नपूर्णा देवी यादव ने चुनाव जीत लिया है। उन्हें 753016 वोट मिले, जबकि बाबू लाल मरांडी को 297416 वोट हासिल हुए।

मरांडी को पहले भाजपा के साथ थे, फिर उन्होंने अपनी खुद की पार्टी बना ली। मरांडी झारखंड मुख्यमंत्री रह चुके है। यह हार उनके करियर को लेकर कई सवाल खड़े कर देगी। 

वर्ष 2014 में झारखंड राज्य में कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से रविन्द्र कुमार राय का निर्वाचन हुआ। उन्हें 365410 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने राजकुमार यादव को 98654 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी सीपीआई एमएल एल थी। 2014 में कुल 62.51 प्रतिशत वोट पड़े।

कोडरमा, झारखंड के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। इस संसदीय क्षेत्र में कोडरमा जिले समेत हजारीबाग और गिरडीह जिले के कुछ इलाके शामिल किए गए हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा क्षेत्रों को समाहित किया गया है। यह क्षेत्र अभ्रक नगरी के सग्रह के रूप में जाना जाता है। यह क्षेत्र बिहार से अपनी सीमा साझा करता है। यहां झुमरी तिलैया में बने बांध के पास के मनमोहक नजारे देखने के लिए लोग आते हैं। कोडरमा-गिरिडीह राजमार्ग पर स्थित मां चंचला देवी मंदिर यहां का सबसे लोकप्रिय धार्मिक स्थल है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी