Lok Sabha Election 2019: झारखंड के DGP को हटा सकता है चुनाव आयोग

Lok Sabha Election 2019. विपक्ष ने खास पार्टी के नारे लगाने व तीन साल से जमे होने का लगाया है आरोप। झारखंड कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को 14 मार्च को ज्ञापन सैंपा था।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Wed, 03 Apr 2019 11:31 AM (IST) Updated:Wed, 03 Apr 2019 11:49 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: झारखंड के DGP को हटा सकता है चुनाव आयोग
Lok Sabha Election 2019: झारखंड के DGP को हटा सकता है चुनाव आयोग
रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - झारखंड के पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय भी पद से हटाए जा सकते हैं। विपक्षी दलों ने उनके विरुद्ध सरकार के समर्थन में पार्टी विशेष नारेबाजी करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत भारत निर्वाचन आयोग से की है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को 14 मार्च 2019 को ज्ञापन सौंपा था।

पत्र में आदर्श आचार संहिता का हवाला दिया गया था, जिसमें बताया गया था कि डीजीपी डीके पांडेय पिछले चार साल से एक ही पद पर बने हुए हैं। उनके पद पर बने रहने से चुनाव प्रभावित हो सकता है। हालांकि इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने कहा है कि तीन साल से एक ही जगह जमे पदाधिकारियों को हटाने का निर्देश डीजीपी पर लागू नहीं होता है। उन्होंने डीजीपी के विरुद्ध कोई विशेष शिकायत से इन्कार किया है।

chat bot
आपका साथी