Hindupur Lok Sabha Election Result 2019: YSRCP के के.जी. माधव की जीत

Hindupur Lok Sabha Election Result 2019 हिन्दुपुर लोकसभा क्षेत्र से YSRCP के उम्मीदवार के.जी. माधव जीते।

By Vineet SharanEdited By: Publish:Sun, 19 May 2019 06:24 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 07:08 PM (IST)
Hindupur Lok Sabha Election Result 2019: YSRCP के के.जी. माधव की जीत
Hindupur Lok Sabha Election Result 2019: YSRCP के के.जी. माधव की जीत

नई दिल्ली, जेएनएन। Hindupur Lok Sabha Election Result 2019: हिन्दुपुर लोकसभा क्षेत्र से YSRCP के उम्मीदवार  के.जी. माधव जीते। उन्हें 706602 वोट मिले। माधव ने 140748 वोटों के साथ टीडीपी के निम्माला कृताप्पा को हराया।  

वर्ष 2014 में, आंध्रप्रदेश राज्य में, हिन्दुपुर लोकसभा क्षेत्र से क्रिस्टप्पा निम्माला का निर्वाचन हुआ. उन्हें 604291 वोट मिले. उनकी पार्टी टीडीपी है. उन्होंने डी श्रीधर रेड्डी को 97325 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी वाईएसआरसीपी थी. 2014 में कुल 81.53 प्रतिशत वोट पड़े। 

हिंदूपुर आंध्र प्रदेश का महत्वेपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। 1957 में देश के लिए दूसरे लोकसभा चुनाव में यह निर्वाचन क्षेत्र अस्तित्वा में आया। पहली बार यहां से कांग्रेस के केवी रामकृष्णि रेड्डी सांसद चुने गए। यह क्षेत्र अनंतुपर जिले का हिस्साल है। यह क्षेत्र आंध्र और कर्नाटक की सीमा का काम करता है। यहां राजस्वस मंडल का मुख्यालय है। यह महत्वपूर्ण स्थानीय तीर्थस्थल केंद्र है, जिसमें गुड्डम श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर, सुगुर श्री अंजनेय स्वामी मंदिर, श्री पेटा वेंकट रमण स्वामी मंदिर, जामिया मस्जिद, मदीना मस्जिद, मस्जिद-ए-शम्स हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी