Lok Sabha Election 2019: देश को पहला फाइव स्टार होटल देने वाले मोहन ओबेरॉय भी रहे हजारीबाग के सांसद

Lok Sabha Election 2019. फादर ऑफ इंडियन होटल इंडस्ट्री के नाम से चर्चित रहे राय बहादुर मोहन सिंह ओबेरॉय को 1968 के संसदीय उपचुनाव में हजारीबाग से जीत मिली थी।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 11:33 AM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2019 11:36 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: देश को पहला फाइव स्टार होटल देने वाले मोहन ओबेरॉय भी रहे हजारीबाग के सांसद
Lok Sabha Election 2019: देश को पहला फाइव स्टार होटल देने वाले मोहन ओबेरॉय भी रहे हजारीबाग के सांसद

हजारीबाग, [विकास कुमार]। भारतीय होटल इंडस्ट्री के पितामह व देश को पहला फाइव स्टार होटल देने वाले राय बहादुर मोहन ङ्क्षसह ओबेरॉय भी हजारीबाग संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। रामगढ़ राज द्वारा स्थापित क्षेत्रीय दल जनता पार्टी की टिकट पर उन्होंने जीत हासिल की थी। उस समय जनता पार्टी का चुनाव चिह्न घोड़ा था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी दामोदर पांडेय को शिकस्त दी थी।

स्व. ओबेरॉय रामगढ़ राज के काफी करीबी थे और उनके आग्रह पर हजारीबाग सीट से उपचुनाव लड़ा था। उपचुनाव की वजह यह थी कि तत्कालीन सांसद डॉ. बसंत नारायण ङ्क्षसह बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे। इस वजह से उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा देना पड़ा था और मोहन लाल ओबेरॉय राजा रामगढ़ के आग्रह पर चुनाव लड़कर संसद में प्रवेश किया था। हालांकि, स्व. ओबेरॉय 1962 से 68 तक और 1972 से 1978 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे थे।

अप्रैल 1968 से दिसंबर 1970 तक लगभग 32 महीने तक इस क्षेत्र के सांसद रहे। हालांकि, चुनाव जीतने के बाद हजारीबाग में उनकी मौजूदगी काफी कम रही थी। राय बहादुर मोहन ङ्क्षसह ओबेरॉय का जन्म 15 अगस्त 1898 में संयुक्त पंजाब के झेलम जिले के भविन गांव हुआ था। यह क्षेत्र अब पाकिस्तान में पड़ता है। लाहौर से उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई की थी। 1922 में शिमला में 50 रुपये के वेतन पर क्लर्क के तौर पर नौकरी शुरू की थी। 1934 में उन्होंने ओबेरॉय ग्रुप की स्थापना की। वर्तमान में इस ग्रुप के 35 से अधिक होटल भारत के अलावा इंडोनेशिया, यूएसई, मिश्र समेत कई देशों में हैं। इनका निधन वर्ष 2002 में हुआ। 

chat bot
आपका साथी