मोदी के खिलाफ लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं : केशव मौर्य

उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में किसानों और व्यापारियों के लिए पेंशन की व्यवस्था की गई है। विपक्ष को सेना पर शक है। बम मसूद के घर पर गिरा तो विपक्षी रो रहे हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 09 Apr 2019 05:11 PM (IST) Updated:Tue, 09 Apr 2019 05:36 PM (IST)
मोदी के खिलाफ लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं : केशव मौर्य
मोदी के खिलाफ लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं : केशव मौर्य

मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांठ के महर्षि दयानंद इंटर कालेज में हुई जनसभा में कहा कि मोदी के खिलाफ लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है, मोदी प्रधानमंत्री न होते तो देश की क्या गति होती, ये जनता जानती है। पांच लाख तक का मुफ्त में इलाज हुआ। सम्मान निधि भी मिल रही है। सपा बसपा में यह होता तो 85 फीसद पैसा उनके खातों में जाता। मोदी हैं तो मुमकिन है। 

सर्वेश सिंह के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित 

डिप्टी सीएम मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र में किसानों और व्यापारियों के लिए पेंशन की व्यवस्था की गई है। सर्जिकल स्ट्राइक पर उन्होंने कहा कि विपक्ष को सेना पर शक है, बम मसूद के घर पर गिरा तो विपक्षी रो रहे हैं। सपा बसपा कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। अखिलेश की सरकार में बिजली पानी सड़क की व्यवस्था नहीं थी। 

पुलिस से अपराधी डर रहे हैं

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के रूप में अपने अधिकार का प्रयोग करें। कमल न खिलता तो गरीब आदमी गुंडों की शिकायत कर पाता क्या, पुलिस से अपराधी डर रहे हैं। कुंभ में 24 करोड़ लोगों ने स्नान किया। मोदी ने सफाईकर्मी के कुंभ में पैर धुले। यह काम अखिलेश माया और राहुल नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि मेरे बड़े भाई के रूप में प्रत्याशी सर्वेश सिंह को जिताना है। गठबंधन को धूल चटाने का संकल्प लें। बीजेपी सबकी पार्टी है, किसी एक परिवार की नहीं। सपा बसपा का गठबंधन बेमेल है। भ्रष्टाचार करने वालों की जांच हो रही है। गठबंधन चाहता है कि वह बेईमानी भी करे और सजा भी न मिले। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछड़े लोगों के लिए न्याय की व्यवस्था की। मोदी को अवसर देना चाहते हैं तो सर्वेश को जिताएं। मोदी को सीधे नहीं जिता सकते इसलिए सर्वेश को जिताएं। 23 अप्रैल को मतदान है, अब आपको पसीना बहाना पड़ेगा। संसार के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का अवसर आपके पास है। प्रदेश में इस बार 73 पार करना है। आजमगढ़ और कन्नौज में भी इस बार कमल खिलाना है। दुनिया के अन्य देश नहीं चाहते कि मोदी पीएम बने, क्योंकि उन्हें भारत के पीछे खड़ा होना पड़ेगा। अखिलेश ने अपने पिता से कुर्सी छीन ली, वह चाचा के नहीं हुए तो फिर मायावती के क्या होंगे। 23 मई को कमल खिलना चाहिए। आप कमल खिलाएं हम प्रदेश को खिलाएंगे। इस बार बिना डर के मतदान करें, गरीबों की सरकार बनाने का मौका है। यह सरकार देश को सौ साल आगे ले जाएगी, क्योंकि पांच साल में 50 साल का काम हुआ है। मोदी जो कहते हैं उस पर शक नहीं कर करते। मैं दिल्ली में आज ही बता दूंगा कि मुरादाबाद में कमल खिल रहा है।

 

chat bot
आपका साथी