टिकट के दावेदारों से अचानक मिले भाजपा अध्यक्ष शाह, एक घंटा हुई चर्चा

राष्ट्रीय राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को भी करीब ढाई सौ से ज्यादा टिकट के दावेदार इकट्ठा थे।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Wed, 13 Mar 2019 10:03 PM (IST) Updated:Wed, 13 Mar 2019 10:03 PM (IST)
टिकट के दावेदारों से अचानक मिले भाजपा अध्यक्ष शाह, एक घंटा हुई चर्चा
टिकट के दावेदारों से अचानक मिले भाजपा अध्यक्ष शाह, एक घंटा हुई चर्चा

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर इन दिनों वैसे तो सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर टिकट के दावेदारों को भीड़ लग रही है, लेकिन भाजपा कार्यालय पर सुबह से शाम तक भीड़ कम ही नहीं होती। टिकट के सैकड़ों दावेदार अपने बायोडाटा के साथ पार्टी कार्यालय पर जमे रहते हैं।

राष्ट्रीय राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को भी करीब ढाई सौ से ज्यादा टिकट के दावेदार इकट्ठा थे। इसी बीच अचानक पार्टी अध्यक्ष अमित शाह खुद उनके बीच आ गए और उनसे लंबी बातचीत भी की।

हुआ कुछ यूं कि रोजाना की तरह बुधवार को भी टिकट की चाहत रखने वाले देश भर के करीब ढाई सौ उम्मीदवार भाजपा कार्यालय पर इकट्ठा थे। कार्यालय के ऊपरी तल पर स्थित अपने चैंबर से निकलकर पार्टी अध्यक्ष शाह कहीं जा रहे थे कि उनकी नजर टिकट के दावेदारों पर पड़ी।

इसके बाद शाह खुद दावेदारों के बीच चले गए और उन्हें पार्टी कार्यालय के हॉल में बुलाकर बैठा लिया। उन्होंने सभी दावेदारों का खुद बायोडाटा लिया और उनसे बातचीत भी की। शाह ने टिकट के दावेदारों के साथ करीब एक घंटा गुजारा। बहरहाल, टिकट मिले या न मिले यह तो बाद की बात होगी, लेकिन पार्टी अध्यक्ष के इस सहज व्यवहार ने सभी दावेदारों को खासा प्रभावित किया।

chat bot
आपका साथी