प्रधानमंत्री की रैली से पहले मोदी मैदान पर होगा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भूमि पूजन आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले मोदी मैदान में मंगलवार को भूमि पूजन होगा। खुद मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और उच्च शिक्षा मंत्री इसमें मौजूद रहेेंगे।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Tue, 12 Feb 2019 01:00 AM (IST) Updated:Tue, 12 Feb 2019 11:15 AM (IST)
प्रधानमंत्री की रैली से पहले मोदी मैदान पर होगा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भूमि पूजन आज
प्रधानमंत्री की रैली से पहले मोदी मैदान पर होगा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भूमि पूजन आज

ऊधमसिंह नगर, जेएनएन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले मोदी मैदान में मंगलवार को भूमि पूजन होगा। खुद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत इसमें मौजूद रहेेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को मोदी मैदान में सहकारिता विभाग की 3600 करोड़ की योजनाओं की सौगात उत्तराखंड की जनता को देने वाले हैं। इसको लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा की पत्रकार वार्ता में तैयारियों पर चर्चा की गई। अरोड़ा ने बताया कि रैली से पहले मंगलवार को कार्यक्रम स्थल पर दोपहर 12 बजे भूमि पूजन किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट व सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे। अरोड़ा ने बताया कि जीरो प्रतिशत ब्याज पर किसानों को एक लाख से पांच लाख तक के ऋण देने की योजना का भी प्रधानमंत्री  पांच व्यक्तियों को चेक वितरित कर शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4000 किसानों के बीच जाकर उनसे मुलाकात करेंगे। किसानों के लिए अलग से ब्लाक बनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्र से कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत, शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ ङ्क्षसह रावत समेत प्रदेश के मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे। कहा कि लोकसभा चुनाव का शंखनाद रुद्रपुर से होगा। वार्ता में  विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल, पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम दत्ता, सुरेश परिहार, विवेक सक्सेना, अमित नारंग, किरन विर्क, ईश्वरी राठौर, मयंक कक्कड़, दीपक ग्रोवर, अंजू भुड्डी आदि लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : 14 फरवरी को पीएम के ऊधमसिंह नगर आगमन का विरोध करेगी कांग्रेस

chat bot
आपका साथी