Ambedkar Jayanti 2019 Quotes: हम सबसे पहले और अंत में भी भारतीय है- डॉ. भीमराव

Ambedkar Jayanti 2019 Quotes डॉ भीमराव अंबेडकर ने कहा था मैं ऐसे धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता समानता और भाईचारा सिखाए। जानें- उनके 10 प्रमुख विचार।

By NiteshEdited By: Publish:Sat, 13 Apr 2019 02:57 PM (IST) Updated:Sun, 14 Apr 2019 09:21 AM (IST)
Ambedkar Jayanti 2019 Quotes: हम सबसे पहले और अंत में भी भारतीय है- डॉ. भीमराव
Ambedkar Jayanti 2019 Quotes: हम सबसे पहले और अंत में भी भारतीय है- डॉ. भीमराव

नई दिल्ली (जेएनएन)। Ambedkar Jayanti 2019 Quotes 14 अप्रैल को देश भर में डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई जाती है। भीमराव अम्बेडकर को बाबा अम्बेडकर के नाम से भी जाना जाता है। इस बार 14 अप्रैल को उनकी 128 वीं जयंती मनाई जाएगी। भीमराव अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के गांव महू में हुआ था। 14 अप्रैल समानता दिवस और ज्ञान दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। भीमराव अम्बेडकर ने कई ऐसी बड़ी बातें कहीं जिसका समाज पर व्यापक असर रहा। अम्बेडकर की कही गई बातों को मानना शुरू किया। हम इस खबर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 10 अनमोल विचार के बारे में आपको बता रहे हैं।

मनुष्य नश्वर है, उसी तरह विचार भी नश्वर हैं। एक विचार को प्रचार-प्रसार की जरूरत होती है, जैसे कि एक पौधे को पानी की, नहीं तो दोनों मुरझाकर मर जाते हैं।

जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता नहीं हासिल कर लेते, कानून आपको जो भी स्वतंत्रता देता है, वो आपके किसी काम की नहीं।

कानून और व्यवस्था राजनीतिक शरीर की दवा है और जब राजनीतिक शरीर बीमार पड़े तो दवा जरूर दी जानी चाहिए।

मैं ऐसे धर्म को मानता हूं, जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाए।

बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।

यदि हम एक संयुक्त एकीकृत आधुनिक भारत चाहते हैं तो सभी धर्मों के शास्त्रों की संप्रभुता का अंत होना चाहिए।

हम सबसे पहले और अंत में भी भारतीय है

जो कौम अपना इतिहास तक नही जानती है वे कौम कभी अपना इतिहास भी नही बना सकती है

शिक्षित बने, संघटित रहे और संघर्ष करे

उदासीनता एक ऐसे किस्म की बीमारी है जो किसी को प्रभावित कर सकती है 

chat bot
आपका साथी