आजम खां के खिलाफ भड़का गुस्सा, महिलाओं ने जलाए पोस्टर

रामपुर के गठबंधन प्रत्याशी व पूर्व मंत्री मो.आजम खां द्वारा भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ दिए गए बयान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब महिलाओं ने ही उनके खिलाफ मोर्चा खोला है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 16 Apr 2019 03:38 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2019 03:38 PM (IST)
आजम खां के खिलाफ भड़का गुस्सा, महिलाओं ने जलाए पोस्टर
आजम खां के खिलाफ भड़का गुस्सा, महिलाओं ने जलाए पोस्टर
 सम्भल, (जेएनएन): रामपुर के गठबंधन प्रत्याशी व पूर्व मंत्री मो.आजम खां द्वारा भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ दिए गए बयान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब महिलाओं ने ही उनके खिलाफ मोर्चा खोला है। मंगलवार को गुस्साई महिलाएं दुर्गा वाहिनी के बैनर तले दुर्गा कालोनी में जमा हुईं। यहां पर आजम खां के खिलाफ नारेबाजी की और उनके पोस्टरों को आग के हवाले कर दिया। साथ ही मांग की कि उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। जयाप्रदा पर बयानबाजी कर आजम खां ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। चुनाव आयोग को उनके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए।
chat bot
आपका साथी