Jharkhand Assembly Election 2019: रांची, हटिया, कांके व हजारीबाग में घट गए उम्मीदवार

Jharkhand Assembly Election 2019. तीसरे चरण में सीट कम उम्मीदवार ज्यादा हैं। 312 प्रत्‍याशी मैदान में अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 01 Dec 2019 05:38 PM (IST) Updated:Sun, 01 Dec 2019 05:38 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: रांची, हटिया, कांके व हजारीबाग में घट गए उम्मीदवार
Jharkhand Assembly Election 2019: रांची, हटिया, कांके व हजारीबाग में घट गए उम्मीदवार

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Assembly Election 2019 - झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत तीसरे चरण के 17 विधानसभा क्षेत्रों में से पांच पर इस बार उम्मीदवारों की संख्या घट गई है। इनमें रांची, हटिया, कांके, खिजरी तथा हजारीबाग शामिल हैं। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों की संख्या बढ़ी है। इनमें कोडरमा, ईचागढ़, सिल्ली, बेरमो, गोमिया, धनवार, सिमरिया, मांडू, रामगढ़, बड़कागांव तथा बरकट्ठा शामिल हैं।

तीसरे चरण के विधानसभा क्षेत्रों में इस बार ईचागढ़ में सबसे अधिक 31 उम्मीदवार हैं। वहीं, सबसे कम 11 उम्मीदवार कांके में हैं। सभी सीटों की बात करें तो वर्ष 2014 में इन पर कुल 289 उम्मीदवार ही थे। इस बार यह संख्या बढ़कर 312 हो गई है। वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर कुल 322 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

आधे से अधिक सीटों पर लगेंगी दो-दो बैलेट यूनिट

तीसरे चरण की कुल 17 सीटों में से नौ सीटों के मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए दो-दो बैलेट यूनिटें लगानी पड़ेंगी। इन सीटों पर 16 या इससे अधिक उम्मीदवार हैं। इनमें कोडरमा, ईचागढ़, हटिया, बेरमो, सिमरिया, मांडू, रामगढ़, बड़कागांव तथा बरकट्ठा शामिल हैं।

इस चरण में इतने उम्मीदवार

पहला चरण (13 सीट) : 189

दूसरा चरण  (20 सीट) : 260

तीसरा चरण (17 सीट) : 312

(नोट : चौथे चरण के चुनाव में नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 02 दिसंबर 2019 है। पांचवें चरण में अभी नामांकन की प्रक्रिया चल रही है।)

तीसरे चरण में यहां इतने प्रत्याशी

विस क्षेत्र - 2009 - 2014 - 2019

कोडरमा - 16 - 16 - 19

ईचागढ़ - 27 - 24 - 31

सिल्ली - 17 - 11 - 15

खिजरी - 24 - 25 - 14

रांची - 18 - 17 - 12

हटिया - 23 - 29 - 22

कांके - 20 - 14 - 11

बेरमो - 23 - 12 - 20

गोमिया - 22 - 14 - 15

धनवार - 10 - 13 - 14

सिमरिया - 12 - 13 - 18

हजारीबाग - 20 - 21 - 15

मांडू - 21 - 16 - 22

रामगढ़ - 18 - 17 - 25

बड़कागांव - 22 - 20 - 24

बरही - 12 - 14 - 14

बरकट्ठा - 17 - 13 - 20

कुल - 322 - 289 - 312

chat bot
आपका साथी