Jharkhand Assembly Election 2019 : घाटशिला में सामान्य और बहरागोड़ा में महतो वोटर होंगे निर्णायक Factor Funda

Jharkhand Assembly Election 2019.सभी पार्टियों के बीच जबरदस्त भीतराघात की आशंका है। घाटशिला क्षेत्र में कांग्रेसी तो प्रत्यक्ष रूप से आजसू प्रत्याशी के साथ नजर आ रहे हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 12:56 PM (IST) Updated:Sat, 23 Nov 2019 12:56 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : घाटशिला में सामान्य और बहरागोड़ा में महतो वोटर होंगे निर्णायक Factor Funda
Jharkhand Assembly Election 2019 : घाटशिला में सामान्य और बहरागोड़ा में महतो वोटर होंगे निर्णायक Factor Funda

जमशेदपुर, वेंकटेश्वर राव।  घाटशिला एवं बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव अब दिलचस्प होता जा रहा है। बहरागोड़ा क्षेत्र से झामुमो प्रत्याशी समीर महंती की पुराने मामले में गिरफ्तारी की आशंका से जुड़ी खबरों ने माहौल को और गरमा दिया है। इन दोनों क्षेत्रों में सभी प्रत्याशियों की नजर एक खास वर्ग पर टिकी है। 

घाटशिला की बात करें तो यहां आदिवासी करीब 50 प्रतिशत, सामान्य व महतो वोटर 40 प्रतिशत और मुस्लिम वोटर दस प्रतिशत हैं। इन पर झामुमो प्रत्याशी रामदास सोरेन, आजसू प्रत्याशी डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू और भाजपा प्रत्याशी लखन मार्डी की नजर है। आदिवासी मतों का यहां बिखराव होने की पूरी संभावना है। ऐसे में सामान्य वर्ग के मतदाता निर्णायक भूमिका में होंगे। इस कारण सभी प्रत्याशी सामाजिक पकड़ वाले लोगों के घरों में रात 12 बजे भी दस्तक दे रहे हैं।

आदिवासियों को अपनी ओर मुखातिब करना झामुमो के लिए चुनौती

बहरागोड़ा क्षेत्र में ओडिया भाषी सहित सामान्य वोटर 40 प्रतिशत, महतो वोटर 20 प्रतिशत तथा आदिवासी 40 प्रतिशत हैं। वर्तमान में ओडिया भाषी मतों में बिखराव की आशंका बनी हुई है। महतो वोटर अभी खामोश हैं। यहां चुनाव में महतो मतदाता निर्णायक भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा झामुमो के लिए आदिवासी मतदाताओं को अपने पक्ष में करना एक चुनौती है, क्योंकि इसमें भाजपा प्रत्याशी कुणाल षड़ंगी भी पकड़ बना चुके हैं। झामुमो ने पहली बार यहां एक ओडिया कार्यकर्ता को मैदान में उतारा है। इससे पूर्व कुणाल षड़ंगी झामुमो के प्रत्याशी थे, लेकिन वे एक कार्यकर्ता के रूप में नहीं। उन्होंने सीधे पार्टी ज्वानिंग कर टिकट हासिल कर लिया था। 

भीतराघात की भी आशंका

दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सभी पार्टियों के बीच जबरदस्त भीतराघात की आशंका है। घाटशिला क्षेत्र में कांग्रेसी तो प्रत्यक्ष रूप से आजसू प्रत्याशी के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों से रूठे कार्यकर्ता भी पाला बदल सकते हैं। ऐसे सभी समर्थकों की सूची पार्टी प्रत्याशी बना रहे हैं। विशेष नजर रख रहे हैं।

घाटशिला के मतदाता

कुल मतदाता : 2,39,678 पुरुष मतदाता : 1,19,805 महिला मतदाता : 1,19,873 सर्विस वोटर : 325

 बहरागोड़ा के मतदाता कुल मतदाता : 2,22,378 पुरुष मतदाता : 1,13,240 महिला मतदाता : 1,09,138 सर्विस वोटर : 227

chat bot
आपका साथी