भाजपा बोली, 50 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

प्रेम कुमार धूमल को पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने का फायदा पार्टी को मिलेगा।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Mon, 20 Nov 2017 09:38 AM (IST) Updated:Mon, 20 Nov 2017 10:47 AM (IST)
भाजपा बोली, 50 से ज्यादा सीटें जीतेंगे
भाजपा बोली, 50 से ज्यादा सीटें जीतेंगे

हमीरपुर, जागरण संवाददता। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की समीक्षा बैठक में 50 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया गया। रविवार को हमीरपुर में हुई बैठक में हर विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों पर मंथन के बाद शीर्ष नेताओं ने इस पर मुहर लगाई। बैठक के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बताया कि मतदाताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ रिकॉर्ड मतदान किया है। भाजपा मिशन 50 प्लस को पूरा कर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का काला अध्याय 18 दिसंबर को समाप्त होने जा रहा है।

मतगणना से पूर्व एक बार प्रत्याशियों के साथ भी बैठक की जाएगी। इसके लिए तिथि का निर्धारण बाद में किया जाएगा। प्रेम कुमार धूमल को पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने का फायदा पार्टी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भावी भाजपा सरकार केंद्र की योजनाओं पर तेजी से कार्य करेगी। बेरोजगारों सहित महिलाओं व अन्य वर्गों ने चुनाव में भाजपा का भरपूर समर्थन किया। हर विधानसभा क्षेत्र से आंकड़े

मंगवाए गए तथा इसके आधार पर मिली फीडबैक में पार्टी को अच्छी बढ़त मिली है।

समीक्षा बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, सांसद शांता कुमार, रामस्वरूप शर्मा, वीरेंद्र कश्यप, संगठन मंत्री पवन राणा सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश भाजपा महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, महामंत्री कृपाल परमार, जयराम ठाकुर, चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, संगठन मंत्री हमीरपुर संजीव कटवाल, प्रशोतम लाल, शिशु धर्मा, पायल, विजय पाल सोहारू, विपन परमार, डॉ. राजीव भारद्वाज सहित अन्य कोर कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया पांच घंटे चली कोर कमेटी की बैठक विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश भाजपा को कोर कमेटी की पहली बैठक हमीरपुर के बसंत रिसॉर्ट में हुई। सुबह 11 बजे शुरू हुई बैठक करीब चार बजे खत्म हुई।

पांच घंटे चली इस बैठक में 68 विधानसभा सीटों के मार्जन पर चर्चा की गई। 46 सदस्यों की कोर कमेटी ने हर सीट पर जीत के मार्जन पर चर्चा तो की ही लेकिन जिन सीटों पर भित्तरघात हुआ है उन पर भी मंथन किया। कोर कमेटी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगीनाथ सहित स्टार प्रचारकों की चुनाव रैलियों की भी समीक्षा की और कमियों को सुधारने पर चर्चा की।

नड्डा, अनुराग गुजरात में बैठक में भाजपा के संगठन मंत्री रामलाल, प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडय, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा व सांसद अनुराग ठाकुर ने भी भाग लेना था, लेकिन गुजरात चुनाव के कारण वे इस बैठक में शामिल नहीं हो सके। 

 

अनुशासन समिति करेगी बागियों पर कार्रवाई

एक सवाल के जवाब में सत्ती ने कहा कि पार्टी में भितरघात करने वाले व अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लडऩे वालों के खिलाफ मंडल की रिपोर्ट को अनुशासन समिति को भेजी जाएगी। अनुशासन समिति इसके ऊपर अपना फैसला लेगी। गुजरात जाएंगे प्रदेश के नेता सत्ती ने कहा कि हिमाचल के साथ ही गुजरात में भी भाजपा की सरकार बनेगी। गुजरात चुनाव में भी हिमाचल के कई नेता प्रचार करने जाएंगे। इसके लिए सूची जल्द ही हाईकमान को भेजी जाएगी। करीब 35 नेता गुजरात चुनाव में पार्टी के पक्ष में प्रचार के लिए जा सकते है। 

यह भी पढ़ें: पुलिस जनता नहीं, कांग्रेस नेताओं के लिए कर रही थी काम: धूमल

chat bot
आपका साथी