मनोज तिवारी ने AAP सरकार से पूछा सवाल, किसानों को क्‍यों नहीं मिल रही सस्‍ती बिजली

उत्तर प्रदेश और हरियाणा में किसानों को दिल्ली से सस्ती बिजली मिलती है। आप सरकार बताए इन दोनों राज्यों की तुलना में दिल्ली के किसानों को 12 गुना महंगी बिजली क्यों मिल रही है?

By Prateek KumarEdited By: Publish:Tue, 14 Jan 2020 04:32 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jan 2020 04:32 PM (IST)
मनोज तिवारी ने AAP सरकार से पूछा सवाल, किसानों को क्‍यों नहीं मिल रही सस्‍ती बिजली
मनोज तिवारी ने AAP सरकार से पूछा सवाल, किसानों को क्‍यों नहीं मिल रही सस्‍ती बिजली

नई दिल्‍ली, जागरण संवाददाता। दिल्‍ली प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्‍ली के लोग निराशा और उदासीनता में जी रहे हैं। स्वास्थ्य, प्रदूषण, सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। 2020 के पहले 10 दिनों में ठंड से 90 लोगों की मौत हो गई है। दिसंबर माह में 323 लोगों की मौत हुई है। इस तरह से 40 दिनों 413 लोगों की मौत हो गई है।

आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में पिछले एक साल में सेंटर फॉर होलिस्टिक सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार 3623 बेघर लोग सड़क पर मर चुके हैं। आप सरकार में इसकी चर्चा नहीं हो रही है। आप सरकार इन लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। लोग सड़क पर मर रहे हैं और केजरीवाल कह रहे हैं अच्छे बीते पांच साल। मुख्यमंत्री इस पर जवाब दें।

उत्तर प्रदेश और हरियाणा में किसानों को दिल्ली से सस्ती बिजली मिलती है। आप सरकार बताए इन दोनों राज्यों की तुलना में दिल्ली के किसानों को 12 गुना महंगी बिजली क्यों मिल रही है? 

वहीं भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने भी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि ''हम झूठ से नहीं तोड़ेंगे नाता यह है आप का वादा।'' बस जलाने वालों को आप सरकार पांच लाख रुपये दे रही है। दिल्ली में आप सरकार वृद्धा पेंशन सहित अन्य लाभकारी योजनाएं बंद कर दी है।

दिल्ली जल बोर्ड पांच सौ करोड़ रुपये के फायदे में थी अब आठ सौ करोड़ रुपये के नुकसान में है। जनता के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि भाजपा कार्यकाल में महंगाई दर नियंत्रण में है।

कांग्रेस के जमाने मे खाद्य सामग्री की महंगाई दर 20 फीसद तक थी। इसे केंद्र सरकार ने 2 फीसद तक नियंत्रित करने में सफल रही है। इसी तरह से कुल महंगाई दर कांग्रेस के समय 15.7 फीसद थी, जिसे मोदी सरकार 5 फीसद पर नियंत्रित की है। दिल्ली की मंडियों में मंदी का कारण दिल्ली सरकार है। 

chat bot
आपका साथी