Delhi Election 2020: परिणाम बताएगा, दिल्‍ली में कितना सफल रहा गठबंधन

Delhi Election 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा पहली बार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Tue, 11 Feb 2020 12:07 AM (IST) Updated:Tue, 11 Feb 2020 06:47 AM (IST)
Delhi Election 2020: परिणाम बताएगा,  दिल्‍ली में कितना सफल रहा गठबंधन
Delhi Election 2020: परिणाम बताएगा, दिल्‍ली में कितना सफल रहा गठबंधन

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा पहली बार जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। अब तक वह दिल्ली में शिरोमणि अकाली दल बादल के साथ मिलकर चुनाव लड़ती रही है। इस बार अकाली दल के बजाय बिहार के दो सहयोगी पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। जदयू को बुराड़ी और संगम विहार की और लोजपा को प्रत्याशी सीमापुरी सीट मिली है।

पहली बार कांग्रेस ने किया गठबंधन

15 वर्षों तक दिल्ली पर शासन करने वाली कांग्रेस भी पहली बार गठबंधन करके चुनाव मैदान में उतरी है। समझौते के तहत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को बुराड़ी, किराड़ी, पालम व उत्तम नगर सीट मिली है। जिन सीटों पर भाजपा व कांग्रेस की सहयोगी पार्टियों के उम्मीदवार मैदान में हैं, उन पर बिहार के मतदाता निर्णायक स्थिति में हैं। इस समीकरण को ध्यान में रखकर जदयू, लोजपा व राजद के उम्मीदवार उतारे गए हैं। भाजपा व कांग्रेस का सहयोगी दलों के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ने का फैसला कितना सही रहा, यह भी चुनाव परिणाम से सामने आ जाएगा।

नीतीश कुमार ने बुराड़ी और संगम बिहार में की थी जनसभा  

बुराड़ी में अमित शाह, जबकि संगम विहार में जेपी नड्डा के साथ जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि केजरीवाल ने बिहार के लोगों का अपमान करने का काम किया है। उन्होंने कहा था कि 500 का टिकट लेकर बिहार के लोग दिल्ली आते हैं और 5 लाख का इलाज करा कर चले जाते हैं। बिहार में आयुष्मान योजना लागू है, जिसे दिल्ली सरकार ने लागू नहीं किया है। कहा कि हमने यहां की सरकार से बिहार से बस चलाने की अनुमति मांगी, लेकिन अनुमति नहीं मिली। नीतीश ने कहा था कि केजरीवाल शिक्षा का ढिंढोरा पीटते हैं, हमने बिहार में 22 हजार स्कूल खोले हैं। यही नहीं हर पंचायत में माध्यमिक स्कूल खोल रहे हैं। हाई स्कूल में लड़के-लड़कियों की संख्या बराबर हो गई है। कुछ लोग केवल जुबान चलाते हैं और काम नहीं करते हैं, लेकिन हम करके दिखाते हैं। 

नीतीश कुमार ने कहा था कि दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित केंद्र सरकार ने किया। जब गरीब राज्य बिहार में इतना काम हो सकता है तो दिल्ली में क्यों नहीं हो सकता है। पहले लोग कहते थे कि बिहार में जंगल राज है, लोगों के मन में भय था, लेकिन एनडीए की सरकार में बिहार को सुशासित राज्य के रूप में जाना जाता है। बिहार में न्याय के साथ विकास हुआ है। हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ा गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था है। राजद के नेता तेजस्‍वी यादव ने भी राजद उम्‍मीदवारों के पक्ष में रोडशो और जनसभा की थी।   

chat bot
आपका साथी