Ghonda: क्या श्रीदत्त शर्मा एक बार फिर कर पाएंगे वापसी?

घोंडा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के बीच समाजसेवी की पहचान रखने वाले श्रीदत्‍त शर्मा व्‍यापारियों के बीच लोकप्रिय माने जाते हैं।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Fri, 07 Feb 2020 05:21 PM (IST) Updated:Fri, 07 Feb 2020 05:21 PM (IST)
Ghonda: क्या श्रीदत्त शर्मा एक बार फिर कर पाएंगे वापसी?
Ghonda: क्या श्रीदत्त शर्मा एक बार फिर कर पाएंगे वापसी?

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली की घोंडा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के दिग्‍गज नेताओं में शुमार श्रीदत्‍त शर्मा दिल्‍ली विधानसभा के सदस्‍य हैं। घोंडा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के बीच समाजसेवी की पहचान रखने वाले श्रीदत्‍त शर्मा व्‍यापारियों के बीच लोकप्रिय माने जाते हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने श्रीदत्‍त शर्मा को घोंडा सीट से प्रत्‍याशी बनाया गया और उन्होंने जीत भी दर्ज की।

1 जुलाई 1960 को दिल्‍ली में यादरम शर्मा के घर जन्‍में श्रीदत्‍त शर्मा ने 12वीं तक शिक्षा हासिल की है। वहीं पत्नी शिक्षिका हैं और उनके दो बेटे हैं। 14 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के मालिक श्रीदत्त शर्मा काफी लोकप्रिय हैं। अगर उनकी निजी जिंदगी के बारे में करें तो जानकारी इस प्रकार है-

जन्मतिथि- 1 जुलाई 1960

पद- विधायक

परिवार- पत्‍नी सुषमा और दो बेटे।

शिक्षा- 12वीं

संपत्ति- 14 करोड़ से ज्‍यादा

व्यवसाय- समाजसेवा

पति/पत्नी का व्यवसाय- शिक्षक

साल 2015 के चुनाव में श्रीदत्त शर्मा ने आम आदमी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ा था और उन्हें 60906 वोट हासिल हुए थे। साथ ही बीजेपी उम्मीदवार और उनके निकट प्रतिद्वंदी साहब सिंह चौहान को 52713 वोट मिले थे। ऐसे में श्रीदत्त शर्मा ने उन्हें 8093 वोट से हरा दिया था।

क्या है सीट का इतिहास

इस क्षेत्र को 1972 में पहली बार विधानसभा सीट बनाया गया था। तब के चुनाव में यहां से कांग्रेस के हरगैन सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्‍होंने भारतीय जनसंघ के नेता देवकी नंदन शर्मा को हराया और विधायक बने। इस सीट से कांग्रेस नेता भीष्‍म शर्मा ने लगातार तीन बार जीत हासिल की। ऐसा करने वाले वह इकलौते नेता हैं।  

chat bot
आपका साथी