Kusheshwarasthan Election 2020: जानिए रामविलास पासवान के ननिहाल में इस बार किस तरह की है राजनीतिक लड़ाई

Kusheshwarasthan Election News 2020 एनडीए के प्रत्याशी के रूप में जदयू के विधायक शशिभूषण हजारी मैदान में हैं। उनके सामने महागठबंधन की ओर से कॉंग्रेस के डॉ. अशोक कुमार हैं। लोजपा ने यहां पूनम कुमारी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि रालोसपा ने लक्ष्मी पासवान को।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 10:03 PM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 07:02 PM (IST)
Kusheshwarasthan Election 2020: जानिए रामविलास पासवान के ननिहाल में इस बार किस तरह की है राजनीतिक लड़ाई
एनडीए के प्रत्याशी के रूप में जदयू के विधायक शशिभूषण हजारी मैदान में हैं।

दरभंगा, जेएनएन। Bihar, Kusheshwarsthan Election News 2020:  बाढ़ की त्रासदी से घिरी कुशेश्वरस्थान सुरक्षित विधानसभा सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की ननिहाल है। यहां इस बार की जंग बेहद दिलचस्प है। एनडीए के प्रत्याशी के रूप में जदयू के विधायक शशिभूषण हजारी मैदान में हैं। उनके सामने महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के डॉ. अशोक कुमार हैं। लोजपा ने यहां पूनम कुमारी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि रालोसपा ने लक्ष्मी पासवान को। जातीय समीकरणों की बात यहां की नब्ज जैसी है। लेकिन, इस बार महागठबंधन ने डॉ. अशोक को उम्मीदवार बनाकर पुराने दिनों (सिंघिया विस) की याद दिला दी है। उपर से लोजपा ने पूर्व मंत्री स्व. रामविलास पासवान के ननिहाल के इस क्षेत्र में ताल ठोक कर सभी को अचरज में डाल दिया है। ऐसे में इस बार का संघर्ष बेहद रोमांचक है। हालांकि, माना जा रहा है कि अंतिम वक्त में यहां की लड़ाई सीधी हो गई। यहां मतदान  प्रक्रिया पूरी हो गई है। यहां 55.3 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। 

प्रमुख मुद्दे :

1. बाढ़ की त्रासदी : इस इलाके के लिए सबसे बड़ी समस्या बाढ़ की त्रासदी है। सबसे बड़ा मुद्दा अधवारा समूह की नदियों का कहर है। कई इलाके ऐसे हैं जहां छह महीने नाव ही सवारी है। तिलकेश्वर समेत कई इलाके के लोग बरसात में नाव और बरसात के बाद घोड़े की सवारी करते हैं।

2. स्वास्थ्य सेवाएं : इलाके में स्वास्थ्य सेवाएं भी भगवान की मर्जी से चलती हैं। वरना यहां तो कुशेश्वरस्थान मुख्यालय की पीएचसी साल के छह महीने अपने मूल भवन से अलग उधार के भवन में चलती है। चिकित्सक चाहकर भी कुछ नहीं कर पाते।

मैदान में 15 प्रत्याशी :

इस बार यहां मुख्य मुकाबला जदयू के उम्मीदवार वर्तमान विधायक शशिभूषण हजारी एवं कांग्रेस के डा. अशोक कुमार के बीच है। हालांकि यहां से चुनाव मैदान में 15 प्रत्याशी है।

1. शशिभूषण हजारी (जदयू)

2. डा. अशोक कुमार (कांग्रेस)

3. पूनम कुमारी (लोजपा)

4. कामेश्वर राम (निर्दलीय)

5. योगी चौपाल (निर्दलीय)

6. गणेश कुमार (निर्दलीय)

7. द्रौपदी देवी (मजदूर एकता पार्टी)

8. जयजय राम (आम जनता पार्टी राष्ट्रीय)

9. आनंद कुमार (राष्ट्रीय जन कल्याण पार्टी से.)

10. रेणू राज (राष्ट्रीय जन विकास पार्टी)

11. मुरारी पासवान (जन विकास पार्टी लोकतांत्रिक)

12. चांदी देवी (वाजिब अधिकार पार्टी)

13. अवधेश पासवान (सत्य बहुमत पार्टी)

14. लालमोहर सदा (लोग जन पार्टी)

15. लक्ष्मी पासवान (राष्ट्रीय लोक समता पार्टी)

अबतक के विधायक

2010- शशिभूषण हजारी (भाजपा)

2015- शशिभूषण हजारी (जदयू) 

chat bot
आपका साथी