दिल्‍ली पुलिस ने जेएनयू के तीन छात्रों को जारी किया नोटिस

जेएनयू प्रकरण दिनोंदिन पेचीदा होता जा रहा है। दिल्‍ली पुलिस ने इस मामले में यहां के तीन छात्रों के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2016 11:00 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2016 07:58 AM (IST)
दिल्‍ली पुलिस ने जेएनयू के तीन छात्रों को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली । जेएनयू प्रकरण दिनोंदिन पेचीदा होता जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में यहां के तीन छात्रों के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

पढ़ें : जेएनयू विवाद के विरोध में उतरे छात्र संगठन

दिल्ली पुलिस का कहना है कि इन तीनों छात्रों पर यह आरोप है कि नौ फरवरी को जेएनयू कैंपस में होने वाले अफजल गुरु के कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इन छात्रों की तलाश के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीम लगाई गई है। इसके लिए एक अलग से सेल का गठन किया गया है। दिल्ली पुलिस की यह टीम इन यूपी और दिल्ली के जगहों पर अलग-अलग छापेमारी कर रही है।

पढ़ें : JNU परिपाटी के उजले और धुंधले अश्क - पढ़ें पूरी रिपोर्ट

दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी ने इसके लिए इन छोत्रों को लिखित नोटिस जारी किया है। पुलिस का यह नोटिस विभिन्न जगहों पर चस्पा किया गया है।

पढ़ें : जेएनयू स्लोगन विवाद मामलें में जानें कब क्या हुआ

chat bot
आपका साथी