Delhi Yamuna River Water Level: चेतावनी स्तर के बेहद करीब पहुंचा यमुना में पानी

हरियाणा से पानी छोड़े जान के बाद पानी के तेज बहाव की वजह से आम दिनों के मुकाबले यमुना साफ नजर आ रही है।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 24 Aug 2020 09:52 AM (IST) Updated:Mon, 24 Aug 2020 09:52 AM (IST)
Delhi Yamuna River Water Level: चेतावनी स्तर के बेहद करीब पहुंचा यमुना में पानी
Delhi Yamuna River Water Level: चेतावनी स्तर के बेहद करीब पहुंचा यमुना में पानी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी से दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। दिल्ली में अभी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। लेकिन यमुना का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब है। पानी के तेज बहाव की वजह से आम दिनों के मुकाबले यमुना साफ नजर आ रही है। मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, चेतावनी यमुना में जलस्तर 204. 35 मीटर पहुंच गया है, जबकि चेतावनी स्तर 204.50 है।

पूर्वी जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा की ओर से ज्यादा पानी नहीं छोड़ा रहा है, इस वजह से अभी बाढ़ की कोई स्थिति नहीं है। चेतावनी स्तर को छूने में भी काफी वक्त लगेगा। शुक्रवार रात आठ बजे दिल्ली में यमुना का जलस्तर 204.13 था, जबकि चेतावनी स्तर 204.50 है। वहीं खतरे का स्तर 205.53 है। शुक्रवार शाम छह बजे बैराज से 11774 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो दो दिन बाद दिल्ली पहुंचेगा। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में बाढ़ के अगर हालात बनते हैं तो प्रशासन पूरी तरह से उससे निपटने के लिए तैयार है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी