VHP का ऐलान: संतों की अगुवाई में अयोध्‍या में बनेगा भगवान राम का भव्य मंदिर

कोकजे ने पदभार ग्रहण करने के बाद संगठन का एजेंडा घोषित करते हुए कहा कि संतों की अगुवाई में भगवान राम का भव्य मंदिर न्यायालय के आदेश अथवा कानून बनाकर शीघ्र किया जाएगा।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Mon, 16 Apr 2018 02:10 PM (IST) Updated:Wed, 18 Apr 2018 08:35 AM (IST)
VHP का ऐलान: संतों की अगुवाई में अयोध्‍या में बनेगा भगवान राम का भव्य मंदिर
VHP का ऐलान: संतों की अगुवाई में अयोध्‍या में बनेगा भगवान राम का भव्य मंदिर

नई दिल्‍ली [ जेएनएन ]। विश्व हिंदू परिषद के नव निर्वाचित अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने पदभार ग्रहण करने के बाद संगठन का एजेंडा घोषित करते हुए कहा कि संतों की अगुवाई में भगवान राम का भव्य मंदिर न्यायालय के आदेश अथवा कानून बनाकर शीघ्र किया जाएगा। कोकजे ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वह अपने दायित्व को निभाने में पूरी तरह से कामयाब रहेंगे। उन्होंने कहा कि विहिप अपने स्थापना से आज तक लगातार हिंदू हितों के लिए कार्य करती आ रही है।

कांस्टीट्यूशन क्लब में विश्व हिंदू परिषद के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के सार्वजनिक अभिनंदन कार्यक्रम में सदाशिव कोकजे ने कहा कि पूरे देश में भारतीय मूल के धर्मों को एक करके हम हिंदू संस्कृति का समर्थन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान राम का भव्य मंदिर न्यायालय के आदेश अथवा कानून बनाकर शीघ्र किया जाएगा। 

राम मंदिर को होगा निर्माण 

नवनिर्वाचित अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि राम जन्मभूमि अयोध्या में शीघ्र मंदिर निर्माण को लेकर विहिप दृढ़ संकल्पित है। 1964 से लगातार हिंदू समाज के हितों की रक्षा और संवर्धन में लगे विहिप के मूल कार्यों में राम मंदिर, गौ सेवा और भारतीय समाज का एकीकरण है।

केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि विहिप के नए पदाधिकारियों का स्वागत में हिंदू समाज के सभी समुदायों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा जिस तत्परता और उत्साह के साथ किया जा रहा है इससे यह साबित होता है कि पूरी दुनिया में हिंदू समाज एकात्म है और हमेशा रहेगा।

स्वागत समारोह में विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपतराय, ओम प्रकाश सिंघल, जीवेश्वर, राघुवल्लु, संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे, संयुक्त महामंत्री कोटेश्वर, सुरेंद्र जैन, अशोक तिवारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री करूणा प्रकाश, मनोज वर्मा, केंद्रीय मीडिया प्रवक्ता विजयशंकर तिवारी, विनोद बंसल समेत अन्य उपस्थित रहे।

पदाधिकारी पहुंचे वाल्मीकि मंदिर 

विहिप के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर गए और देश में आपसी भाईचारे की कामना की। इसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष न्यायमूर्ति विष्णु सदाशिव कोकजे व कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार समेत अन्य पदाधिकारी रहे।

पदाधिकारियों ने मंदिर में काफी वक्त बिताया और मुख्य पुजारी से इस मंदिर के महत्ता के बारे में जानकारी ली। उस कक्ष में भी गए, जहां महात्मा गांधी ठहरा करते थे। उसके बाद पदाधिकारी गण कनॉट प्लेस स्थित आर्य समाज मंदिर भी गए, जहां हवन-पूजन किया। सभी पदाधिकारी झंडेवालान मंदिर भी गए और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। 

यह भी पढ़ें: तोगड़िया का गुजरात फैक्‍टर: बागी तेवर के कारण कई बार रहे सुर्खियों में, मोदी से भी रही निकटता

chat bot
आपका साथी