Move to Jagran APP

दिल्ली-NCR में चुभन वाली गर्मी बरकरार, आज 42 डिग्री पार हो सकता है तापमान; आने वाले दिनों में छूटेंगे पसीने

लगातार बढ़ रही गर्माहट के बीच मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री पार हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार रात को धूल भरी आंधी आने की संभावना है। उधर सोमवार को तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ेगी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात और वर्षा होने के कारण अभी तक दिल्ली में ठंडी हवा चल रही थी।

By sanjeev Gupta Edited By: Geetarjun Published: Tue, 07 May 2024 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 07 May 2024 06:31 AM (IST)
दिल्ली-NCR में चुभन वाली गर्मी बरकरार, आज 42 डिग्री पार हो सकता है तापमान

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लगातार बढ़ रही गर्माहट के बीच मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री पार हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, रात को धूल भरी आंधी आने की संभावना है। उधर सोमवार को तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ेगी।

loksabha election banner

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात और वर्षा होने के कारण अभी तक दिल्ली में ठंडी हवा चल रही थी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही थी। जबकि अब हवा की दिशा बदलने से तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है।

कितना रहा तापमान

सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर का स्तर 59 से 23 प्रतिशत।

छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 42 जबकि न्यूनतम 25 डिग्री तक पहुंच सकता है। रात में हवा की गति 35 से 45 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।

दूसरी तरफ धूल भरी हवा के चलते दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से भी राहत नहीं मिल रही है। लगातार चौथे दिन दिल्ली की हवा ''खराब'' श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 247 रहा था। चिंता की बात यह कि पांच इलाकों का एक्यूआई 300 से ऊपर यानी ''बहुत खराब'' श्रेणी में रहा। शादीपुर में एक्यूआई 364, जहांगीरपुरी में 321, मुंडका में 325, चांदनी चौक में 307 और एनएसआईटी द्वारका में 304 दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.