जानें, थाने में पत्‍नी ने ऐसा कौन सा आरोप लगाया जिससे शर्मसार हुआ पति

दिल्‍ली की एक युवती ने थाने में आखिर ऐसा क्‍या कह दिया जिससे पुलिस वालों के साथ उसके पति का भी चेहरा शर्म से झुक गया।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 19 May 2017 01:28 PM (IST) Updated:Mon, 29 May 2017 10:03 AM (IST)
जानें, थाने में पत्‍नी ने ऐसा कौन सा आरोप लगाया जिससे शर्मसार हुआ पति
जानें, थाने में पत्‍नी ने ऐसा कौन सा आरोप लगाया जिससे शर्मसार हुआ पति

नई दिल्ली (जेएनएन)। पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में एक युवती ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने और देवर एवं मौसा ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर, पति ने आरोपों को खारिज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, 30 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ रशीद मार्केट, जगतपुरी में रहती है। बृहस्पतिवार को उसने थाने में शिकायत दी, जिसमें उसने कहा है कि दो महीने पहले उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाया था। इसके बाद उसके छोटे भाई और मौसा ससुर भी उसके साथ जबरदस्ती करने लगे।

यह भी पढ़ेंः लव मैरिज के बाद दोस्तों की गर्लफ्रेंड को समय देता है पति, हो रही यह मुश्किल

युवती ने उनका विरोध किया तो दोनों ने उसे जबरन कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी के कारण वह पुलिस के पास नहीं आ रही थी।

पुलिस ने इस पर मामला दर्ज कर लिया है। उधर, उसके पति का कहना है कि पिछले कुछ समय से उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। इसी वजह से उसने आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ेंः प्रेमिका की हत्याकर शव के साथ बैठकर 7 घंटे तक देखता रहा टीवी

chat bot
आपका साथी