दिल्ली से सटे गुरुग्राम के पटाखा गोदाम में विस्फोट, कई लोगों की मौत; 6 लोग घायल

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक अब तक तीन लोगों की मौत की खबर है। वहीं घायलों और मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 15 Apr 2019 07:40 AM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2019 11:20 AM (IST)
दिल्ली से सटे गुरुग्राम के पटाखा गोदाम में विस्फोट, कई लोगों की मौत; 6 लोग घायल
दिल्ली से सटे गुरुग्राम के पटाखा गोदाम में विस्फोट, कई लोगों की मौत; 6 लोग घायल

गुरुग्राम, जेएनएन।  दिल्ली से सटे गुरुग्राम के गांव कादीपुर स्थित एक पटाखे के गोदाम में विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत की सूचना है। बताया जा रहा है कि गोदाम में एक के एक बाद  रखे पटाखे फूटने लगे, जिससे वहां पर भगदड़ मच गई। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, अब तक तीन लोगों की मौत की खबर है। हादसे में छह लोग घायल हैं, जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, घायलों और मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। सूचना पर स्थानीय प्रशासन के साथ दमकल की गाड़ियों मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। यह हादसा सोमवार तड़के तीन बजे के आसपास का है। 

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबक, पटाखा गोदाम में ही खड़ी एक सीएनडी कार में लगी, जिसके बाद आग ने विस्फोट के साथ पूरे गोदाम का चपेट में ले लिया। आग से लाखों के नुकसान की बात सामने आ रही है।

 

आग लगने से मौके पर ही राजस्थान के अजमेर जिले के गांव रूपनगर निवासी सत्तार (45) की मौत हो गई, जबकि सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार देर रात बिहार के बेगुसराय जिले के गांव मैदावास निवासी नेपाल सिंह (50) ने दम तोड़ दिया। आग से झुलसे कन्हैयालाल, लाल बहादुर, शैलेंद्र मिश्रा, अनिल और संजू को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद मौके पर इलाके के सहायक पुलिस उपायुक्त राजीव यादव के साथ ही पुलिस उपायुक्त सुमेर सिंह यादव भी पहुंचे। औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय के उपनिदेशक अशोक नैन ने भी हादसे की जानकारी हासिल की।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंची लेकिन एक गाड़ी से ही आग पर काबू पा लिया गया। सेक्टर 10ए थाना पुलिस ने गोदाम संचालक भारत भूषण एवं उसके बेटे अमित कटारिया को गिरफ्तार कर लिया है। गोदाम का लाइसेंस किसके नाम है, उसकी जांच की जा रही है। जांच में सामने आया है कि लाइसेंस किसी के नाम है और कारोबार कोई और कर रहा है।

 
chat bot
आपका साथी