'हर बूथ पर दस महिलाएं बनाएंगी भाजपा को सशक्त, याद रखा जाएगा राजमाता का बलिदान'

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राजमाता को सच्ची श्रद्धाजलि तब होगी, जब हर बूथ स्तर पर 10 बहनें संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगी।

By Edited By: Publish:Tue, 16 Oct 2018 07:58 PM (IST) Updated:Tue, 16 Oct 2018 08:28 PM (IST)
'हर बूथ पर दस महिलाएं बनाएंगी भाजपा को सशक्त, याद रखा जाएगा राजमाता का बलिदान'
'हर बूथ पर दस महिलाएं बनाएंगी भाजपा को सशक्त, याद रखा जाएगा राजमाता का बलिदान'

नई दिल्ली, जेएनएन। भाजपा नेता स्वर्गीय राजमाता विजयराजे सिंधिया की जन्मशताब्दी पर आयोजित महिला सशक्तीकरण दौड़ मंगलवार को दिल्ली पहुंचकर समाप्त हुई। तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह में प्रत्येक बूथ पर महिला कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। 12 अक्टूबर को ग्वालियर से महिला सशक्तीकरण दौड़ शुरू हुई थी।

मोदी सरकार महिला सशक्तीकरण को समर्पित
समापन समारोह में भाजपा के संगठन महामंत्री रामलाल ने कहा कि भाजपा और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार महिला सशक्तीकरण को समर्पित है। केंद्र और भाजपा शासित राज्य सरकारें मिलकर महिला सशक्तीकरण के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। सभी पुरुषों को महिलाओं का सदैव सम्मान करना चाहिए, तभी महिला सशक्तीकरण पूर्ण रूप से सफल होगा।

जमाता के बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राजमाता को सच्ची श्रद्धाजलि तब होगी, जब हर बूथ स्तर पर 10 बहनें संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सुरक्षित करने के लिए राजमाता के बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा।

कांग्रेस की गलत नीतियों का विरोध किया
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि राजमाता विजयराजे सिंधिया ने महिला सशक्तीकरण के लिए बहुत काम किया। उन्होंने कांग्रेस की गलत नीतियों का विरोध किया, इसलिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उन्हें प्रताड़ित किया। ग्वालियर से लेकर दिल्ली तक की यह दौड़ राजमाता के आदर्शों की प्रेरणा का ही परिणाम है।

कांग्रेस मुक्त भारत की शुरुआत राजमाता ने की थी
नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत की शुरुआत राजमाता ने की थी। महिला सशक्तीकरण दौड़ का दिल्ली में समापन हमारे लिए गौरव की बात है। यहां भाजपा महिला मोर्चा लगातार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की जनविरोधी नीतियों से लड़ रही है।

महिलाओं को सशक्त बनाने की अनूठी पहल 
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय रहाटकर ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनूठी पहल है। प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम पाराशर झा ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णा राज, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री राजेश भाटिया, भाजपा नेता संतोष गोयल व लता गुप्ता, 102 वर्ष की पूर्व धावक मान कौर एवं बुजुर्ग धावक सुरतीज कौर आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी