Move to Jagran APP

'दिल्ली में विपक्षी गठबंधन का श्रेय लवली को', संजय सिंह के बयान पर अरविंदर सिंह का पलटवार- सदमे में AAP नेता

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी के गठबंधन का श्रेय लवली को जाता है। लवली के इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि मैं यह जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि लवली ने कांग्रेस के साथ हमारे गठबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुझे अब उनके विपरीत विचारों के कारणों की जानकारी नहीं है।

By V K Shukla Edited By: Sonu Suman Published: Mon, 29 Apr 2024 08:30 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2024 08:30 PM (IST)
संजय सिंह के बयान पर अरविंदर सिंह का पलटवार- सदमे में AAP नेता

राज्य ब्यूराे, नई दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की आलोचना करते हुए अरविंदर सिंह लवली के दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देने के बाद आप द्वारा सोमवार को इस गठबंधन का श्रेय लवली को देकर पर नया विवाद खड़ा हो गया।

loksabha election banner

इसके बाद आप नेता संजय सिंह और लवली के बीच बयानबाजी हो गई। लवली ने यहां तक कह दिया कि जेल से बाहर आने के बाद भी संजय सिंह सदमे में हैं। अभी सामान्य नहीं हो सके हैं। उधर संजय सिंह ने टिप्पणी की कि लवली मेरी याददाश्त पर सवाल उठा रहे, जबकि प्रधानमंत्री को भी मेरी याददाश्त पर संदेह नहीं है।

उनकी पार्टी के गठबंधन का श्रेय लवली को

पूरा विवाद आप नेता संजय सिंह के बयान से शुरू हुआ। पत्रकार वार्ता में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी के गठबंधन का श्रेय लवली को जाता है। लवली के इस्तीफे के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि मैं यह जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि लवली ने कांग्रेस के साथ हमारे गठबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुझे अब उनके विपरीत विचारों के कारणों की जानकारी नहीं है।

लवली का इस्तीफा कांग्रेस का आंतरिक मामला 

उन्होंने लवली को इस बात पर भी धन्यवाद दिया कि जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था, तब वह उनके आवास पर पहुंचने वाले पहले कांग्रेस नेता थे।सिंह ने कांग्रेस के साथ हुए गठबंधन के गठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए भी उन्हें धन्यवाद दिया। सिंह ने लवली के इस्तीफे पर कहा कि लवली का इस्तीफा कांग्रेस का आंतरिक मामला है।

लवली ने संजय सिंह पर निशाना साधा

बता दें कि संजय सिंह का बयान इसलिए चर्चा में आ गया, क्योंकि लवली ने 28 अप्रैल काे अपने त्यागपत्र में 'आप' के साथ पार्टी के गठबंधन पर भी विरोध जताया था। चूंकि संजय सिंह का बयान उनकी बात से अलग था तो सिंह के बयान पर जब लवली की प्रतिक्रिया ली गई तो लवली ने संजय सिंह पर निशाना साधा।

लवली ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि संजय सिंह ट्रामा में हैं, जेल से बाहर आने के बाद भी वह नार्मल नहीं हो पाए हैं।लवली ने कहा कि पिछले साल अप्रैल में आइएनडीआईए गठबंधन बना था, तब मैं दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष नहीं था। इसकी दूसरी मीटिंग में भी मैं अध्यक्ष नहीं था।

सौरभ भारद्वाज के पोस्ट पर जताई नाराजगी

तीसरी बैठक मुंबई में हुई तब भी मैं अध्यक्ष नहीं था। जब मैं अध्यक्ष बना तो अपने केस की वजह से संजय सिंह जेल में चले गए। लवली ने कहा कि उनको कैसे पता कि मैं दिल्ली में गठबंधन का आर्किटेक्ट था।

आप नेता सौरभ भारद्वाज के उनके इस्तीफे को लेकर एक्स पर भाजपा में जाने की बात कह कर किए गए पोस्ट से भी लवली नाराज दिखे। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं सौरभ भारद्वाज को धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे नहीं पता था कि भाजपा में (चुनाव) के टिकट उनके द्वारा वितरित किए जाते हैं, अन्यथा मैं उनके पास जाता।

अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया, कांग्रेस से नहीं

लवली ने कहा कि मैं लगातार कहता रहा हूं कि मैंने (दिल्ली) कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है, पार्टी से नहीं।पिछले साल अगस्त में दिल्ली कांग्रेस की कमान संभालने वाले लवली ने अपने त्यागपत्र में आम आदमी पार्टी के साथ पार्टी के गठबंधन और चल रहे विधानसभा चुनाव में क्रमश: उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली निर्वाचन क्षेत्रों से कन्हैया कुमार और उदित राज को मैदान में उतारने के फैसले की आलोचना की है।

ये भी पढ़ेंः Delhi Election: पहले दिन BJP के योगेंद्र चांदोलिया समेत 13 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, सर्वाधिक चांदनी चौक से नामांकन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.