'शशि कपूर का निधन एक युग की समाप्ति, देखने आते थे मेरे थियेटर शोज'

विभा ने कहा कि शशि कपूर की मौत से उन्हें गहरा सदमा लगा है। वो उनकी बचपन से प्रशंसक थीं और उनकी फिल्में देखकर बड़ी हुईं।

By Amit MishraEdited By: Publish:Tue, 05 Dec 2017 06:37 PM (IST) Updated:Tue, 05 Dec 2017 09:20 PM (IST)
'शशि कपूर का निधन एक युग की समाप्ति, देखने आते थे मेरे थियेटर शोज'
'शशि कपूर का निधन एक युग की समाप्ति, देखने आते थे मेरे थियेटर शोज'

गुरुग्राम [जेएनएन]। अस्सी के दशक के अभिनेता शशि कपूर के निधन की खबर से फिल्म व थियेटर जगत में शोक की लहर दौड़ गई। फिल्म जगत के लोगों व प्रशंसकों के बीच उनकी जो छवि थी, उसे लेकर आज भी मिसालें दी जाती हैं।

साइबर सिटी के कलाकारों में भी इस बात को लेकर दुख है। शहर से ताल्लुक रखने वाली फिल्म व थियेटर अभिनेत्री विभा छिब्बर ने दैनिक जागरण से बातचीत में अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि जब वो यहां से मुंबई गईं थीं, तो वहां पृथ्वी थियेटर में शोज किया करती थीं।

शशि कपूर का निधन एक युग की समाप्ति

इन शोज को देखने के लिए शशि कपूर नियमित रूप से आया करते थे। विभा ने याद करते हुए बताया कि उन्होंने बच्चों पर आधारित एक प्ले किया था, जिसके बाद शशि कपूर ने उन्हें बुलाकर प्रशंसा करते हुए कहा था कि 'दिस इज अ रियल चिल्ड्रन शो।' विभा के मुताबिक शशि कपूर का निधन एक युग की समाप्ति है। विभा ने कहा कि शशि कपूर की मौत से उन्हें गहरा सदमा लगा है। वो उनकी बचपन से प्रशंसक थीं और उनकी फिल्में देखकर बड़ी हुईं।

शशि कपूर का थियेटर की तरफ रुझान 

शशि कपूर की पत्नी जेनिफर कपूर थियेटर से जुड़ी थीं। ऐसे में शशि कपूर का भी थियेटर की तरफ रुझान था। शशि कपूर की बेटी संजना द्वारा करए गए अनुराधा कपूर द्वारा निर्देशित शो उमराव जान में भी विभा ने काम किया था और शशि कपूर वहां पहुंचे थे। 

यह भी पढ़ें: इस शहर से शशि कपूर को था खास लगाव, 50 साल पुराना था रिश्ता

यह भी पढ़ें: चाचा की मौत से दुखी ऋषि कपूर शूटिंग छोड़ मुंबई रवाना, लड़खड़ा रही थी जुबां

chat bot
आपका साथी