Move to Jagran APP

चाचा की मौत से दुखी ऋषि कपूर शूटिंग छोड़ मुंबई रवाना, लड़खड़ा रही थी जुबां

चंद मिनट बाद अपने आंसुओं को संभालते हुए ऋषि कपूर उठे और स्टाफ को शशि कपूर की मौत की सूचना दी। सभी स्तब्ध थे।

By Amit MishraEdited By: Published: Mon, 04 Dec 2017 09:05 PM (IST)Updated: Wed, 06 Dec 2017 02:52 PM (IST)
चाचा की मौत से दुखी ऋषि कपूर शूटिंग छोड़ मुंबई रवाना, लड़खड़ा रही थी जुबां
चाचा की मौत से दुखी ऋषि कपूर शूटिंग छोड़ मुंबई रवाना, लड़खड़ा रही थी जुबां

नई दिल्ली [जेएनएन]। लाइट.कैमरा.एक्शन। चांदनी चौक की संकरी गलियां इन दिनों गुलजार हैं। बाप-बेटे के रिश्ते पर बनी फिल्म 'राजमा चावल' की शूटिंग चल रही थी। खुश दिल मिजाज ऋषि कपूर सोमवार शाम शूटिंग के लिए तैयार थे। शूटिंग चल ही रही थी कि अचानक फोन की घंटी बजी।

loksabha election banner

चेहरे के भाव बदल गए

कांपती आवाज ने कुछ ऐसा संदेश सुनाया जिसे सुनते ही फोन रिसीव करने वाला ऋषि कपूर की तरफ दौड़ पड़ा। फोन सुनते ही ऋषि कपूर के चेहरे के भाव बदल गए। खबर, चाचा शशि कपूर की मौत की थी। आनन-फानन मे ऋषि कपूर शूटिंग बीच में ही छोड़ मुंबई के लिए रवाना हो गए।

आंखें नम हो गईं 

फिल्म से जुड़े एक शख्स ने बताया कि शूटिंग बड़े ही खुशनुमा माहौल में हो रही थी। ऋषि कपूर कैमरे के सामने थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे के आसपास उनके मोबाइल पर फोन आया। उस समय फोन किसी और ने रिसीव किया। शूटिंग रोक ऋषि कपूर को तत्काल फोन दिया गया। बात करते-करते ऋषि कपूर के चेहरे पर उदासी के बादल घुमड़ने लगे। वो अपने आपको संभाल नहीं पाए और नीचे बैठ गए। आंखें नम हो गईं थीं।

शशि कपूर की मौत की सूचना

पूरा स्टाफ कुछ समझ नहीं पा रहा था। लोग एक दूसरे से पूछ रहे थे कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिससे ऋषि कपूर इस कदर विचलित हो गए। चंद मिनट बाद अपने आंसुओं को संभालते हुए ऋषि कपूर उठे और स्टाफ को शशि कपूर की मौत की सूचना दी। सभी स्तब्ध थे।

जुबां लड़खड़ा रही थी

मौत की खबर बताते समय उनकी जुबां लड़खड़ा रही थी। स्टाफ ने बताया कि उन्होंने कहा कि उन्हे तत्काल मुंबई जाना है। कार में बैठ वो होटल एम्पीरियल गए जहां वो ठहरे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि रात साढ़े नौ बजे उनकी फ्लाईट थी। 

यह भी पढ़ें: जाने-माने अभिनेता शशि कपूर का निधन

यह भी पढ़ें: सुंदर भाटी गैंग ने 50 लाख में ली थी भाजपा नेता शिव कुमार की सुपारी, शूटर गिरफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.