Delhi Crime News: तिलक नगर में सात दोपहिया वाहन बरामद, दो दबोचे

तिलक नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने पांच स्कूटी दो मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपितों के नाम कुणाल व अश्विनी हैं। तिलक विहार इलाके में स्थानीय पुलिस चौकी की टीम गश्त पर थी।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 02:27 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 02:31 PM (IST)
Delhi Crime News: तिलक नगर में सात दोपहिया वाहन बरामद, दो दबोचे
आरोपित अश्विनी को पुलिस ने 25 नवंबर की रात संदिग्ध रूप से घूमते हुए पकड़ा था।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। तिलक नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने पांच स्कूटी, दो मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपितों के नाम कुणाल व अश्विनी हैं। कुणाल को तिलक विहार से तथा अश्विनी को तिलक नगर मार्केट से गिरफ्तार किया गया है। कुणाल पर 25 मामले दर्ज हैं। पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि सभी थाना इलाकों में वाहन चोरी और सड़क अपराध पर नियंत्रण के लिए सघन गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार शाम तिलक विहार इलाके में स्थानीय पुलिस चौकी की टीम गश्त पर थी।

इसी दौरान टीम ने सीआरपीएफ कैंप के पास कुणाल को मोटरसाइकिल पर संदिग्ध स्थिति में घूमते हुए पाया। जब टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने रफ्तार बढ़ाकर मौके से फरार होने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर उसे घेर दबोच लिया। जांच करने पर उसके पास से चोरी के मोबाइल इलाके से ही चुराई गई मोटरसाइकिल मिली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके ठिकाने से एक और मोटरसाइकिल बरामद की।

दूसरे आरोपित अश्विनी को पुलिस ने 25 नवंबर की रात संदिग्ध रूप से घूमते हुए पकड़ा था। इस दौरान इसने भी पुलिस द्वारा रोकने पर फरार होने की कोशिश की पर सतर्क टीम ने उसे घेर दबोच लिया। जांच करने पर पता चला कि स्कूटी चोरी की है। पूछताछ करने पर पता चला कि वह कई वाहन चोरी कर चुका है, उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों से चार और स्कूटी जब्त की।

chat bot
आपका साथी