सोनिया गांधी से मिलने पहुंचीं सपना चौधरी, कहा- कांग्रेस के लिए कर सकती हूं प्रचार

सपना चौधरी ने कहा कि सोनिया गांधी मुझे बहुत अच्छी लगती हैं इसलिए मिलने आई हूं। सोनिया गांधी ने देश को बहुत कुछ दिया है।

By Amit MishraEdited By: Publish:Fri, 22 Jun 2018 05:21 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jun 2018 11:02 PM (IST)
सोनिया गांधी से मिलने पहुंचीं सपना चौधरी, कहा- कांग्रेस के लिए कर सकती हूं प्रचार
सोनिया गांधी से मिलने पहुंचीं सपना चौधरी, कहा- कांग्रेस के लिए कर सकती हूं प्रचार

नई दिल्ली [जेएनएन]। रागनी गायक सपना चौधरी शुक्रवार को सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचीं। इस दौरान उन्होने कहा कि 'सोनिया गांधी से मेरे मिलने का कोई राजनीतिक मतलब न निकाला जाए। सोनिया गांधी मुझे बहुत अच्छी लगती हैं इसलिए मिलने आई हूं। सोनिया गांधी ने देश को बहुत कुछ दिया है।' सपना चौधरी ने सोनिया गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने देश को बहुत कुछ दिया है।   

कांग्रेस के लिए कर सकती हैं प्रचार 

एक सवाल के जवाब में उन्होंने सपना चौधरी ने ये भी कहा कि आने वाले वक्त में हरियाणा या फिर देशभर में कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकती हैं। सपना ने यह भी कहा कि हर किसी की जिंदगी आच्छा और बुरा समय दोनों आता है लेकिन जब अच्छा समय आए तो उसे कैच कर लेना चाहिए। कांग्रेस के लिए एक गाना डेडिकेट करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि- लगे रहिए। 

रिएलिटी शो 'बिग बॉस' से मिला फेम 

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी ने रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में भी शिरकत की थी। 'तेरी आंखों का यो काजल' पर सपना चौधरी का डांस तो देश की धड़कन ही बन चुका है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

बॉलीवुड में एंट्री

अपने डांस से देशभर में धूम मचाने वाली सपना चौधरी बॉलीवुड में भी एंट्री कर चुकी हैं। फिल्म 'नानू की जानू' में सपना ने स्पेशल सॉन्ग किया है। गाने की लिरिक्स 'तेरे ठुमके सपना चौधरी' लोगों को लोगों ने खूब पसंद किया गया। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी लेकिन इस गाने को खूब पसंद किया गया। इस गाने में सपना चौधरी के साथ बॉलीवुड एक्टर अभय देओल ने भी ठुमके लगाए थे। 

कौन हैं सपना चौधरी

बता दें कि सपना का जन्म 25 सितंबर 1990 में रोहतक में में हुआ था। सपना ने शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। उनके पिता रोहतक में एक निजी कंपनी में काम करते थे। 12 साल की उम्र में पिता को खोने वाली सपना चौधरी ने ही अपने दम पर इस मुकाम को हासिल किया है। सपना को उनके पहले गाने 'सॉलिड बॉडी' ने ही सुपरस्टार बना दिया था। 

यह भी पढ़ें: गर्मी व उमस से इस सप्ताह नहीं मिलेगी राहत, गर्म हवाओं से NCR के लोग परेशान

chat bot
आपका साथी