अवैध निर्माण करने वाले आठ बिल्डरों की अब खैर नहीं, पुलिस ने दर्ज किया मामला

अवैध निर्माणों के खिलाफ आविप ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वसुंधरा सेक्टर एक के आठ बिल्डरों के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब इनकी खैर नहीं है।

By Edited By: Publish:Tue, 23 Jul 2019 12:25 AM (IST) Updated:Tue, 23 Jul 2019 04:48 PM (IST)
अवैध निर्माण करने वाले आठ बिल्डरों की अब खैर नहीं, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अवैध निर्माण करने वाले आठ बिल्डरों की अब खैर नहीं, पुलिस ने दर्ज किया मामला

साहिबाबाद, जेएनएन। ट्रांस हिंडन में धड़ल्ले से हो रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ आवास विकास परिषद(आविप) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वसुंधरा सेक्टर एक के आठ बिल्डरों के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी पर नक्शे के विपरीत भवन निर्माण करने और सीलिंग के बाद सील तोड़कर दोबारा निर्माण कार्य कराने का आरोप है।

आविप अधिकारियों ने पुलिस से अवैध निर्माण रुकवाने की भी मांग की गई है। इंदिरापुरम थानाप्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि आवास विकास परिषद के अवर अभियंता लोकेश कुमार की शिकायत पर आठ भूखंडों पर अवैध निर्माण करा रहे बिल्डरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

अवर अभियंता लोकेश कुमार के मुताबिक इन सभी भूखंडों पर हो रहे अवैध निर्माण को पुलिस बल के साथ सील किया गया था। बिल्डरों ने सील तोड़कर भूखंड पर दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने रिपोर्ट में पुलिस से अवैध निर्माण रुकवाने की मांग की है।

पुलिस इन बिल्डरों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करेगी। बिल्डर इन भूखंडों पर करा रहे अवैध निर्माण स्वामी श्री अश्वनी राज 1/517 कालूराम 1/213 श्रीकांत 1/234 जगवती देवी 1/490 सतीश कुमार 1/632 मुनेश देवी 1/867 ब्रह्म ¨सह 1/589 महेश चंद 1/507 आवास विकास परिषद की शिकायत पर आठ बिल्डरों के खिलाफ अवैध निर्माण करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

जल्द ही अवैध निर्माण रुकवाया जाएगा। आरोपित बिल्डरों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी
संदीप कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक इंदिरापुरम

chat bot
आपका साथी