दिल्लीवालों के दिल में जगह बना रहा है संघ, एक साल के भीतर जुड़ी हैं 508 नई शाखाएं

दिल्ली प्रांत के प्रचार प्रमुख राजीव तुली ने कहा कि संघ में दिल्लीवालों की दिलचस्पी बढ़ने की मुख्य वजह स्वयंसेवकों का नि:स्वार्थ सेवा भाव से समाज से जुड़ना है।

By Amit MishraEdited By: Publish:Sun, 11 Mar 2018 04:26 PM (IST) Updated:Mon, 12 Mar 2018 07:14 AM (IST)
दिल्लीवालों के दिल में जगह बना रहा है संघ, एक साल के भीतर जुड़ी हैं 508 नई शाखाएं
दिल्लीवालों के दिल में जगह बना रहा है संघ, एक साल के भीतर जुड़ी हैं 508 नई शाखाएं

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्लीवालों के दिल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तेजी से जगह बना रहा है। एक साल के भीतर ही 508 नई शाखाएं जुड़ी हैं। वर्ष 2016 में जहां दिल्ली में 1699 शाखाएं लगती थीं जो 2017 में बढ़कर 2207 हो गई हैं। इनमें 711 विद्यार्थी शाखा व 1496 में व्यवसायी युवा तथा प्रौढ़ शाखाएं हैं।

राष्ट्र भावना से जुड़ना चाहते हैं लोग 

इस बारे में संघ के दिल्ली प्रांत के प्रचार प्रमुख राजीव तुली ने कहा कि संघ में दिल्लीवालों की दिलचस्पी बढ़ने की मुख्य वजह स्वयंसेवकों का नि:स्वार्थ सेवा भाव से समाज से जुड़ना है। लोग सामाजिक सरोकारों व राष्ट्र भावना से जुड़ना चाहते हैं। पहले उन्हें उचित मंच नहीं मिलता था, लेकिन जब संघ उनके बीच पहुंचा तो उन्होंने इसे हाथों-हाथ लिया। वैसे, संघ से जुड़े लोगों के मुताबिक दिल्ली में पिछले सात-आठ सालों से संघ की शाखाओं में वृद्धि जारी है। इस दौरान एक हजार नई शाखाएं जुड़ी हैं। वर्ष 2010 में दिल्ली में महज 1200 शाखाएं ही लगती थीं।

तुली ने बताया कि वर्ष 2017 में 2207 में करीब 92 फीसद शाखाओं का वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। वहीं, 86.5 फीसद शाखाओं ने न्यूनतम एक उपक्रम किया है। संघ की शाखाओं में इन दोनों आयोजनों का विशेष महत्व है। 

यह भी पढ़ें: जवानों को दी जाएगी ट्रेनिंग, साइबर हमलों से भी निपटेगी CISF: राजनाथ सिंह

chat bot
आपका साथी