खतरनाक और खस्ताहाल हो चुकी नगर निगम की राजन बाबू बिल्डिंग, निगम नहीं उठा रहा कोई कदम

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के राजन बाबू टीबी अस्पताल की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन नगर निगम बिल्डिंग को खतरनाक घोषित करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहा है।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 01:45 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 01:45 PM (IST)
खतरनाक और खस्ताहाल हो चुकी नगर निगम की राजन बाबू बिल्डिंग, निगम नहीं उठा रहा कोई कदम
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के राजन बाबू टीबी अस्पताल की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के राजन बाबू टीबी अस्पताल की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन नगर निगम बिल्डिंग को खतरनाक घोषित करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहा है। यह बातें उत्तरी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के सदस्य व मुकुंदपुर वार्ड के आप पार्षद अजय शर्मा ने कहीं। वह मंगलवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहां उन्हें अस्पताल की खस्ताहाल बिल्डिंग को देखकर हैरानी हुई।

निरीक्षण के उपरांत उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में अस्पताल में वाडरें में कई रोगी भर्ती हैं। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में डाक्टर समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी ऐसे मरीजों की देखभाल में लगे रहते हैं। लेकिन सालों पूर्व बनी अस्पताल की बिल्डिंग ऐसी हो चुकी है कि वह कभी भी गिर सकती है। अस्पताल प्रशासन की ओर से नगर निगम को वस्तुस्थिति से अवगत कराया जा चुका है। उन्हें भी इसकी शिकायत मिली थीं। ऐसे में वह अस्पताल का जायजा लेने पहुंचे थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम हादसे के इंतजार में है। बिल्डिग की छत टूट-टूट कर गिर रही हैं। वाडरे की दीवारों में दरारें आ चुकी हैं। मरीजों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की इस लापरवाही का खामियाजा कभी भी लोगों को भुगतना पड़ सकता है। ऐसे में वह बुधवार को नगर निगम की होने वाली स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में इस मसले को उठाएंगे।

chat bot
आपका साथी