शीला के निधन के 6 दिन बाद शोक जताने पहुंचे राहुल गांधी, अंतिम संस्कार में नहीं हुए थे शामिल

विदेश में होने के कारण शीला दीक्षित के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने वाले राहुल गांधी ने शुक्रवार को उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 26 Jul 2019 12:33 PM (IST) Updated:Fri, 26 Jul 2019 12:33 PM (IST)
शीला के निधन के 6 दिन बाद शोक जताने पहुंचे राहुल गांधी, अंतिम संस्कार में नहीं हुए थे शामिल
शीला के निधन के 6 दिन बाद शोक जताने पहुंचे राहुल गांधी, अंतिम संस्कार में नहीं हुए थे शामिल

नई दिल्ली, जेएनएन। लगातार 15 साल तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के निधन के 6 दिन बाद कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष राहुल गांधी उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों के  समक्ष शोक जताया। बता दें कि विदेश में होने के कारण राहुल गांधी उनके अंतिम संस्कार में भी शिरकत नहीं कर सके थे। 

यहां पर बता दें कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीली दीक्षित का 20 जुलाई को 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं और उनका एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। कांग्रेस की दिग्गज नेता रही शीला दीक्षित साल 1998 से 2013 तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं।

शीला दीक्षि‍त का अंतिम संस्‍कार अगले दिन 21 जुलाई (रविवार) को 2:30 बजे दिल्‍ली के निगम बोध घाट पर हुआ, लेकिन विदेश में होने के कारण  राहुल गांधी शामिल नहीं हो सके थे। वहीं, उनकी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी अंतिम यात्रा में शामिल हुई थीं और उन्होंने शीला दीक्षित को भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी थी। 

दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी