दिल्ली के पांच विभूतियों को मिलेगा पद्म श्री पुरस्कार, प्रो. नजमा अख्तर का भी नाम शामिल

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा कर दी है। इनमें दिल्ली के चार विभूतियों को पद्म श्री मिलेगा। प्रो. नजमा अख्तर श्री जेके बजाज तारा जौहर और दिलीप साहनी को पद्म श्री से नवाजा जाएगा।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 25 Jan 2022 09:06 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jan 2022 09:06 PM (IST)
दिल्ली के पांच विभूतियों को मिलेगा पद्म श्री पुरस्कार, प्रो. नजमा अख्तर का भी नाम शामिल
दिल्ली के पांच विभूतियों को मिलेगा पद्म श्री, प्रो. नजमा अख्तर का भी नाम शामिल; देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, राज्यो ब्यूूरो। केंद्र ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया। इसमें जिन लोगों का चयन पद्मश्री सम्मान के लिए हुआ है, उनमें दिल्ली के भी पांच नाम शामिल हैं। मगर इनमें एक भी नाम दिल्ली सरकार के भेजे प्रस्ताव से शामिल नहीं है। दिल्ली से जिन लोगों के नाम पद्मश्री के लिए चयनित किए गए हैं, उनमें जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कुलपति प्रो. नजमा अख्तर, सेंटर फार पालिसी स्टडीज के निदेशक डा. जेके बजाज, अर¨वदो आश्रम दिल्ली की चेयरपर्सन तारा जौहर, दिलीप शाहानी और डिपार्टमेंट फार प्रमोशन आफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड में सचिव रहे गुरुप्रसाद मोहपात्र के नाम शामिल हैं। मोहपात्र को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया जा रहा है।

केंद्र के प्रस्ताव पर दिल्ली सरकार ने पद्म अवार्ड के लिए जनता से सुझाव मांगे थे। सुझाव आने पर मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल ने बताया था कि दिल्ली में कई डाक्टर्स हैं, जिन्हें पद्म पुरस्कार दिए जाने की मांग की जा रही है। सीमित संख्या होने के चलते दिल्ली सरकार ने सुझावों में से सिर्फ तीन नामों को ही पद्मश्री पुरस्कार के लिए केंद्र के पास भेजना का फैसला किया था। पद्म पुरस्कारों के लिए सरकार को 9,427 सुझाव मिले थे।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व वाली समिति ने पुरस्कारों के लिए तीन डाक्टरों ने नाम प्रस्तावित किए थे। इनमें यकृत एवं पित्त विज्ञान संस्थान से डा. एसके सरीन, लोकनायक के डा. सुरेश कुमार और मैक्स अस्पताल से डा. संदीप बुद्धिराजा के नामों का चयन किया गया था।

chat bot
आपका साथी