नेताजी के साथ चल रहे सफेदपोश जेब कतरे, स्वागत में 35000 रुपये व मोबाइल चोरी

कांग्रेस की हरियाणा बचाओ, परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा में चोरों की मौज है। यात्रा में भीड़भाड़ होने पर चोरों को धक्का-मुक्की के दौरान लोगों की जेब साफ करने का भरपूर मौका मिल रहा है।

By Amit SinghEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 04:33 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 06:13 PM (IST)
नेताजी के साथ चल रहे सफेदपोश जेब कतरे, स्वागत में 35000 रुपये व मोबाइल चोरी
नेताजी के साथ चल रहे सफेदपोश जेब कतरे, स्वागत में 35000 रुपये व मोबाइल चोरी

नई दिल्ली (जेएनएन)। कांग्रेस की हरियाणा बचाओ, परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा में चोरों की मौज है। यात्रा में भीड़भाड़ होने पर चोरों को धक्का-मुक्की के दौरान लोगों की जेब साफ करने का भरपूर मौका मिल रहा है। बुधवार को कांग्रेस के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर ने फरीदाबाद से साइकल यात्रा का पांचवा चरण शुरू किया था।

दोपहर में साइकल यात्रा एनआइटी दशहरा मैदान पहुंची। यहां डॉ अशोक तंवर और उनकी टीम को भोजन अवकाश के लिए एक घंटे रुकना था। इस दौरान जगह-जगह पर रैली का स्वागत किया जा रहा था। दशहरा मैदान में भी यात्रा का स्वागत किया गया। भारी भीड़भाड़ और स्वागत के बीच किसी ने पूर्वी मंत्री एसी चौधरी का मोबाइल फोन चोरी कर लिया। उनके अलावा किसी ने एडवोकेट तजिंदर खरबंदा की जेब से 35000 रुपये चोरी कर लिए।

दोनों नेताओं को भोजन अवकाश के लिए रुकने पर मोबाइल और नकदी चोरी होने का पता चला। इसके बाद उनके साथी नेताओं में भी खलबली मच गई। धीरे-धीरे ये बात रैली में शामिल सभी लोगों और मीडिया तक पहुंच गई। चर्चा है कि रैली में स्वागत आदि के दौरान भीड़ होने पर चोर हाथ साफ कर ले रहे हैं। मौके का फायदा उठाने के लिए चोर भी नेताओं की तरफ सफेद कपड़े पहने हुए हैं।

सड़क पर जगह-जगह लगा भीषण जाम

इस दौरान उनकी साइकल यात्रा सूरजकुंप हुए गुजर रही थी। इस दौरान सड़क पर भीषण जाम लग गया। सड़क पर कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। साइकल यात्रा जहां-जहां से गुजर रही थी, वहां स़ड़क पर जाम लग जा रहा था। इससे लोगों में साइकल यात्रा के प्रति काफी नाराजगी भी देखने को मिली। ज्यादातर लोगों का मानना है कि साइकल यात्रा केवल सत्ता पाने और कुर्सी पर बैठने का एक दिखावा है। सरकार में वापस आते ही सभी राजनीतिक पार्टियों का एक ही हाल हो जाता है।

chat bot
आपका साथी