कनॉट प्लेस में आज शाम होगी 'ठांय-ठांय', जुटेंगे हजारों लोग; देखने लायक होगा मंजर

दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में बंदूक या पटाखे से दिवाली नहीं मनाई जाएगी, बल्कि मुंह से ठांय-ठांय की आवाज़ निकालकर दिवाली का जश्न मनाएंगे।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 01:07 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 01:23 PM (IST)
कनॉट प्लेस में आज शाम होगी 'ठांय-ठांय', जुटेंगे हजारों लोग; देखने लायक होगा मंजर
कनॉट प्लेस में आज शाम होगी 'ठांय-ठांय', जुटेंगे हजारों लोग; देखने लायक होगा मंजर

नई दिल्ली, जेएनएन। अक्टूबर महीने में उत्तर प्रदेश में एक गन्ने के खेत में छिपे बदमाश के एनकाउंटर के दौरान पुलिस की बंदूक से गोली नहीं चली तो एक पुलिसवाले ने मुंह से ही 'ठांय-ठांय' कर बदमाशों को डराने की कोशिश की थी, इस बाबत सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ था। यूपी की तर्ज पर अब देश की राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में 5 नवंबर की शाम को सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के द्वारा एक इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एक घंटे तक 'ठांय-ठांय' गूंजेगा।

दरअसल, आयोजकों ने Shout 'Thain Thain' in CP to celebrate eco-friendly diwali के नाम से इवेंट पेज बनाकर लोगों से कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आने के लिए कहा है। सोमवार की शाम को 5-6 के बीच यहां पर बंदूक या पटाखे से दिवाली नहीं मनाई जाएगी, बल्कि मुंह से 'ठांय-ठांय' की आवाज निकालकर दिवाली का जश्न मनाएंगे। इसमें 15 हजार से ज्यादा लोग पहुंचेंगे, लेकिन पुलिस की मानें तो यहां पर सिर्फ 3000 लोगों को अाने की ही इजाजत है। 

जानकारी के मुताबिक, इसका आयोजन 5 नवंबर यानी सोमवार की शाम 5 से 6 बजे तक होगा। इस इवेंट को 'द वंडर बॉटल' नामक फेसबुक पेज ने ऑर्गनाइज किया है। इसमें स्लोगन दिया गया है कि 'यह दिवाली ठांय-ठांय वाली' है। बताया जा रहा है कि इस इवेंट में जाने के लिए लोगों में काफी उत्साह है। लगभग 3 हजार लोगों ने इस इवेंट में जाने की सहमति दे दी है और लगभग 16 हजार लोग जाने के इच्छुक हैं। 

chat bot
आपका साथी