MCD चुनाव: अमित शाह बोले- हारने का रिकॉर्ड बनाकर आए हैं केजरीवाल

रामलीला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि भाजपा नगर निगम चुनाव के लिए तैयार है और पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव का बदला लेगी।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Sat, 25 Mar 2017 10:42 AM (IST) Updated:Sat, 25 Mar 2017 08:39 PM (IST)
MCD चुनाव: अमित शाह बोले- हारने का रिकॉर्ड बनाकर आए हैं केजरीवाल
MCD चुनाव: अमित शाह बोले- हारने का रिकॉर्ड बनाकर आए हैं केजरीवाल

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव को देखते भाजपा ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मिली प्रचंड जीत से उत्साहित भाजपा इसका लाभ दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी उठाना चाहती है।

शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में भाजपा ने बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में विपक्षियों को अपनी ताकत का अहसास कराया। इस सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व कई केंद्रीय मंत्री शामिल हुए।

सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि 'आप' सरकार ने अन्य सरकारों से अधिक भ्रष्टाचार किया है। अपने संबोधन में शाह ने टैंकर घोटाला व स्ट्रीट लाइट घोटले का भी जिक्र किया। भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अब वक्त आ गया है जब पार्टी कार्यकर्ता 'आप' सरकार के भ्रष्टाचार को जन-जन तक पहुंचाएंगे। निगम चुनाव में भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव का बदला लेगी। 

No other party has done as much corruption as AAP did during their tenure in Delhi: Amit Shah in Delhi's Ramlila Maidan pic.twitter.com/kp1FSA4qsr

— ANI (@ANI_news) March 25, 2017

दिल्ली एमसीडी चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें

यह भी पढ़ेंः MCD polls 2017: आम आदमी पार्टी ने दो और उम्मीदवारों के टिकट काटे

रामलीला मैदान में सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि तीन साल में मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार एक भी आरोप नहीं लगा। अरविंद केजरीवाल अभी से यूपी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्‍ली से जो वादे किए थे, उन्‍होंने वे वादे क्‍यों नहीं निभाए। उन्‍होंने पूछा, महिलाओं की सुरक्षा का क्या हुआ केजरीवाल जी? भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने कहा कि केजरीवाल जी पिछले दिनों हारने का रिकॉर्ड बनाकर आए हैं। 

Kejriwal ji ne vaade kiye Delhi ki janta se par chunav ke baad kabhi Goa mein mile,kabhi Punjab ..or jahan gaye haarne ka record banaya-Shah pic.twitter.com/JSEa505uUL— ANI (@ANI_news) March 25, 2017

गौरतलब है कि भाजपा ने नगर निगम चुनाव में सभी नए चेहरों को टिकट देने का ऐलान किया है, जिसके लिए पार्टी को अब तक क़रीब 33 हजार आवेदन भी मिल चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही भाजपा की तरफ से उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। दिल्ली में 23 अप्रैल को नगर निगम चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और 26 अप्रैल को नतीजे आ जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: MCD polls 2017: अखिलेश की SP भी मैदान में, कई BJP पार्षद संपर्क में

इससे पहले भाजपा की तरफ से रामलीला मैदान में प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया। प्रेस वार्ता में भाजपा की तरफ से कहा गया कि नगर निगम चुनाव के लिए संगठनात्मक तैयारियों का पहला चरण पूरा करते हुए दिल्ली के सभी 13372 मतदान केंद्रों से जुड़े कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: MCD polls 2017: 27 को जारी हो सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट

chat bot
आपका साथी