दुष्कर्म की घटनाओं पर विवादित बयान के बाद CM मनोहर लाल ने दी सफाई

दुष्कर्म के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के एक बयान को लेकर उठे राजनीतिक बवंडर थमने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्षी पार्टी के नेताओं ने मुख्यमंत्री पर हमला बोला है।

By Edited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 09:32 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 11:53 AM (IST)
दुष्कर्म की घटनाओं पर विवादित बयान के बाद CM मनोहर लाल ने दी सफाई
दुष्कर्म की घटनाओं पर विवादित बयान के बाद CM मनोहर लाल ने दी सफाई

गुरुग्राम, जेएनएन। दुष्कर्म के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के एक बयान पर उठा राजनीतिक बवंडर थमने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्ष मुख्यमंत्री के बयान को लेकर उनपर महिला विरोधी होने का आरोप लगा रहा है। गुरुग्राम में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाए।

वहीं दूसरी ओर सोमवार को गुरुग्राम में मुख्यमंत्री ने मीडिया के सामने कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने जो कहा है, आज ऑन रिकॉर्ड कह देता हूं, जितने इस प्रकार के केस होते हैं, उनमें जो जांच होती है, अध्ययन होते हैं और अध्ययन के बाद यह पाया गया है कि इन मामलों में 80 फीसद घटनाएं आपस में जानने वालों की होती हैं। अब उन घटनाओं में क्या होता है, कौन करता है, कैसा करता है, मैंने ऐसा कभी नहीं कहा। लेकिन इसमें समाज में जागरूकता लानी पड़ेगी, इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि समाज में अगर कोई विकृति है तो उसका सबको मिलकर मुकाबला करना चाहिए, ये हमने कहा है।

वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सफाई के बाद भी विपक्षी पार्टियों के नेताओं का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मुख्यमंत्री के बयान को महिला विरोधी करार दिया।

chat bot
आपका साथी