Delhi NCR Cold News 2020: गर्म कपड़े निकाल लें दिल्ली-एनसीआर के लोग, 2-3 डिग्री और गिरेगा अगले हफ्ते तक पारा

Delhi NCR Cold News 2020 भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अब दिन के तापमान में भी गिरावट आनी शुरू हो गई है। धीरे-धीरे यह ठंड और बढ़ने की संभावना है। नवंबर के मध्य तक दिल्ली-एनसीआर में ठीक-ठाक ठंड हो रही होगी।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:20 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 11:29 AM (IST)
Delhi NCR Cold News 2020: गर्म कपड़े निकाल लें दिल्ली-एनसीआर के लोग, 2-3 डिग्री और गिरेगा अगले हफ्ते तक पारा
दिल्ली-एनसीआर में लगातार गिर रहा है पारा।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi NCR Cold News 2020: प्रदूषण का स्तर घटते ही राजधानी दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों गाजियाबाद, नोएडा-ग्रेटर नोेएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सुबह और शाम की ठंड भी बढ़ने लगी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले महीने दीपावली तक दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ जाएगी। बता दें कि 15 नवंबर को दीपावली का त्योहार, जबकि इसके इसके एक सप्ताह के भीतर छठ का त्योहार मनाया जाएगा। कुलमिलाकर छठ और दीपावली त्योहार मनाने के दौरान दिल्ली में ठीक-ठाक ठंड हो रही होगी। 

लगातार गिर रहा है न्यूनतम और अधिकतम पारा

पिछले एक सप्ताह से सुबह और शाम ठंड बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर में लगातार पारा गिरता जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी सुबह पारे में गिरावट देखन को मिली, जबकि इससे पहले बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा था, जबकि लोदी रोड पर तो यह 12 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया। यहां का न्यूनतम तापमान सिर्फ 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य स्तर पर रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 34 से 83 फीसद रहा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अब दिन के तापमान में भी गिरावट आनी शुरू हो गई है। धीरे-धीरे यह ठंड और बढ़ने की संभावना है। नवंबर के मध्य तक दिल्ली-एनसीआर में ठीक-ठाक ठंड हो रही होगी।

वहीं, मौसम की जानकारी मुहैया कराने वाले स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले कुछ दिन  तक मौसम साफ रहेगा, तेज धूप भी निकलेगी। इसके साथ ही इससे ठंड तेजी से बढ़ेगी। सुबह के समय हल्की धुंध भी बरकरार रहेगी। इससे आने वाले दिनों में तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है।

बता दें कि पिछले साल दिसंबर महीने में ठंड ने 119 साल का रिकॉर्ड तोड़ा था, इसके बाद बारिश और फिर गर्मी ने भी पिछले कई साल के रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी