जामिया मिल्लिया इस्लामिया में रातभर जागकर मुंशी प्रेमचंद ने लिखी थी 'कफन' कहानी

जामिया मिल्लिया इस्लामिया आज सौ साल का हो गया। इस अवसर पर जामिया दिन भर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। जामिया प्रवक्ता अहमद अजीम ने बताया कि गुरुवार शाम मुशायरा आयोजित किया जाएगा। स्थापना दिवस पर जामिया ने मुंशी प्रेमचंद को याद किया।

By Edited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 08:11 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 09:58 PM (IST)
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में रातभर जागकर मुंशी प्रेमचंद ने लिखी थी 'कफन' कहानी
जामिया प्रवक्ता अहमद अजीम ने बताया कि गुरुवार शाम मुशायरा आयोजित किया जाएगा।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। जामिया मिल्लिया इस्लामिया आज सौ साल का हो गया। इस अवसर पर जामिया दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। जामिया प्रवक्ता अहमद अजीम ने बताया कि गुरुवार शाम मुशायरा आयोजित किया जाएगा। स्थापना दिवस पर जामिया ने मुंशी प्रेमचंद को याद किया। जामिया से मुंशी प्रेमचंद का गहरा लगाव था। 1935 के नवंबर महीने में प्रेमचंद दिल्ली आए थे तो जामिया में प्रेमचंद से मिलने वालों की कतार लग गई। इसी दौरान एक बैठक में डॉ. जाकिर हुसैन ने प्रेमचंद से यहां रहते हुए एक कहानी लिखने का आग्रह किया। प्रेमचंद ने उन्हें निराश नहीं किया। उन्होंने उसी रात को जामिया परिसर में कालजयी कहानी 'कफन' लिखी। अगले दिन जामिया में कहानी का पाठ भी हुआ। उसे कई लोगों ने सुना। ये कहानी त्रैमासिक पत्रिका 'रिसाला जामिया' के दिसंबर 1935 के अंक में छपी थी।

'कफन' को प्रेमचंद की अंतिम कहानी मानी जाती है। 1936 में उनकी मृत्यु हो गई। 2004 में जामिया में मुंशी प्रेमचंद अभिलेखागार और साहित्य केंद्र की स्थापना की गई। केंद्र में प्रेमचंद की प्रकाशित, अप्रकाशित और अधूरी कहानियों सहित अखबारों-पत्रिकाओं में छपे उनके लेखों का संग्रह है। शाहरुख खान पूर्व छात्र खेलकुद, बालीवुड समेत विभिन्न क्षेत्रों में जामिया के पूर्व छात्र अपना परचम लहरा रहे हैं।

खेलकूद की बात करें तो वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज क्रिकेटर और भरत चिखारा, गगन अजीत सिंह, दानिश मुजतबा, परबजोत सिंह, देवेश चौहान जैसे हॉकी खिलाड़ी और प्ररेणा भांबरी जैसी टेनिस खिलाड़ी जामिया ने दी हैं। जबकि किरण राव, कबीर खान, शाहरुख खान, लवलीन टंडन, मौनी राय और निधि बिष्ट जैसी फिल्मी हस्तियां भी जामिया से पढ़ीं हैं।

चार नए विभाग शुरू

स्थापना दिवस समारोह से पहले छात्रों के लिए एक अच्छी खबर है। जामिया में अब चार नए विभाग शुरू हुए हैं। जामिया प्रशासन ने बताया कि डिजाइन एंड इनोवेशन ,हॉस्पिटल मैनेजमेंट, एनवायरनमेंटल साइंसेज और डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन लैंग्वेज विभाग इसी शैक्षणिक सत्र से कार्य करेंगे।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी