युवती की गोली मारकर हत्या, घरवालों के खिलाफ जाकर की थी लव मैरिज Noida News

आरोप है कि बृहस्पतिवार रात में युवती के घर वालों ने गोेली मारकर उसकी हत्या कर दी। युवती को दो गोली मारी गई है। पता चला है कि शादी की बात से लड़की के घर वाले नाराज थे।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 05 Jul 2019 12:29 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jul 2019 12:58 PM (IST)
युवती की गोली मारकर हत्या, घरवालों के खिलाफ जाकर की थी लव मैरिज Noida News
युवती की गोली मारकर हत्या, घरवालों के खिलाफ जाकर की थी लव मैरिज Noida News

नोएडा, जेएनएन। दिल्ली से बेहद करीब गौतमबुद्धनगर में जेवर कोतवाली क्षेत्र के दस्तमपुर गांव में एक महिला का शव उसी के घर में मिला है। महिला की हत्या गोली मारकर की गई है। शुरुआती जांच में पुलिस ऑनर किलिंग की आशंका जता रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के पति ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की तहरीर कोतवाली में दी है, लेकिन पुलिस ने अभी मामला दर्ज नहीं किया है।

पुलिस ने बताया कि दस्तमपुर गांव में रहने वाली निशा (27) व गांव में ही रहने वाले सुनील (30) एक ही जाति के थे और पूर्व में दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। लगभग एक वर्ष पूर्व दोनों ने कोर्ट में विवाह कर लिया था। कुछ माह बाद निशा के परिवार वालों को मामले की जानकारी हुई।

निशा के पिता सेना में हैं। उन्होंने समाज में बदनामी के डर से दोनों की विधि विधान पूर्वक शादी कराने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात में लड़की के घर वालों ने गोेली मारकर उसकी हत्या कर दी। युवती को दो गोली मारी गई है। जांच में यह पता चला है कि शादी की बात से युवती के घर वाले नाराज थे। आशंका है समाज में बदनामी के डर से उन्होंने गोली मारकर हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी