दिल्ली में पत्नी पर 50 बार से ज्यादा सर्जिकल ब्लेड से हमला कर पति ने की खुदकुशी

दिल्ली में पत्नी पर 50 बार से ज्यादा वार कर युवक के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। पारिवारिक विवाद के चलते अपने मायके में रह रही मानसी पर उसके पति रामकुमार सर्जिकल ब्लेड से तबतक वार करता रहा जबतक कि वह बेसुध होकर जमीन पर नहीं गिर पड़ी।

By Gautam Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 09:22 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 09:22 PM (IST)
दिल्ली में पत्नी पर 50 बार से ज्यादा सर्जिकल ब्लेड से हमला कर पति ने की खुदकुशी
दिल्ली में पत्नी पर 50 बार से ज्यादा सर्जिकल ब्लेड से हमला कर पति ने की खुदकुशी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। ख्याला थाना क्षेत्र में पत्नी पर 50 बार से ज्यादा वार कर युवक के खुदकुशी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पारिवारिक विवाद के चलते अपने मायके में रह रही मानसी पर उसके पति रामकुमार सर्जिकल ब्लेड से तबतक वार करता रहा, जबतक कि वह बेसुध होकर जमीन पर नहीं गिर पड़ी। इसके बाद रामकुमार ने पत्नी की फोटो खींची और अपनी मां व दोस्त को भेजने के बाद फरार हो गया। घटना की जांच के दौरान जब पुलिस रामकुमार की तलाश में लोनी पहुंची तो वह अपनी बहन के घर में पंखे से लटकता हुआ मिला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। रामकुमार, लोनी के इलायचीपुर स्थित नसीब विहार का रहने वाला था। उधर, मानसी का उपचार हरि नगर स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में चल रहा है।

शनिवार सुबह पुलिस को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल से एक महिला पर जानलेवा हमला किए जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल महिला का नाम मानसी (21) है। वह बयान देेने की स्थिति में नहीं है। उनकी सहेली ने पुलिस को बताया कि मानसी पर उनके पति रामकुमार ने सर्जिकल ब्लेड से हमला किया है। महिला के गले, चेहरे और पैर पर ब्लेड मारे जाने के दर्जनों घाव थे।

छानबीन के दौरान पता चला कि पति से किसी बात पर विवाद होने पर मानसी रघुवीर नगर स्थित अपने मायके आ गई थी। शुक्रवार को उनका पति वापस लेने के लिए आया था। मानसी ने वापस जाने से इंकार कर दिया। शाम को जब मानसी की मां रेखा बजाज घर का सामान लेने के लिए बाजार गई तो मौका पाकर रामकुमार उनपर सर्जिकल ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला करने लगा और तब तक हमला करता रहा जब तक वह बेसुध नहीं हो गईं। आरोपित को लगा कि मानसी की मौत हो गई है। आरोपित ने उनकी फोटो खींची और वहां से फरार हो गया। उसके जाने के बाद मानसी की एक सहेली उनके घर पहुंची और मानसी को घायल अवस्था में देखकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। मानसी के शरीर से काफी खून निकल गया था। पुलिसकर्मी को पता चला कि उन्हें खून की आवश्यकता है तब कांस्टेबल सुधीर ने उन्हें खून दिया। पुलिस के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की।

इधर, पुलिस आरोपित रामकुमार की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने लगी। गाजियाबाद व लोनी इलाके में कई जगह दबिश दी गई। छानबीन के दौरान शिकायतकर्ता से मिली जानकारी के बाद पुलिस टीम ने रामकुमार के जीजा बाबूलाल से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के बाद पुलिस बाबूलाल को साथ लेकर उनके लोनी के अंबेडकर कालोनी स्थित घर पर पहुंची तो वहां रामकुमार को पंखे से लटकता पाया। इसके बाद स्थानीय पुलिस चौकी को मामले की जानकारी दी गई।

chat bot
आपका साथी