अरविंद केजरीवाल से नाराज AAP नेता कुमार विश्वास BJP में हो सकते हैं शामिल

आम आदमी पार्टी (aam aadmi party) के संस्थापक सदस्यों में से एक व मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल के बेहद करीबी रहे कुमार विश्वास पर अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) का विश्वास बढ़ने लगा है।

By Edited By: Publish:Tue, 02 Apr 2019 09:58 PM (IST) Updated:Wed, 03 Apr 2019 09:37 AM (IST)
अरविंद केजरीवाल से नाराज AAP नेता कुमार विश्वास BJP में हो सकते हैं शामिल
अरविंद केजरीवाल से नाराज AAP नेता कुमार विश्वास BJP में हो सकते हैं शामिल

नई दिल्ली, संतोष कुमार सिंह। आम आदमी पार्टी (AAP) के संस्थापक सदस्यों में से एक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी रहे कुमार विश्वास पर अब भाजपा का विश्वास बढ़ने लगा है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो प्रसिद्ध कवि आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी सार्वजनिक मंचों पर कविता गुनगुनाते सुने जा सकते हैं। उनके भाजपा के पाले में खड़े होने की चर्चा तेज है।

भारतीय जनता पार्टी उन्हें पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा सकती है। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सोमवार रात उनसे मुलाकात भी की है जिससे इस तरह की चर्चाओं को और बल मिल रहा है। लोकसभा चुनाव नजदीक है और सभी पार्टियां अपना-अपना कुनबा बढ़ाने में लगी हुई हैं।

भाजपा भी इसमें पीछे नहीं है। उसकी नजर जनाधार रखने वाले नेताओं के साथ ही कला जगत के लोगों पर भी है। पिछले दिनों भोजपुरी अभिनेता रवि किशन व दिनेश लाल यादव (निरहुआ) पार्टी में शामिल हुए हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद यू टर्न लेने वाली सपना चौधरी भी अब भाजपा के नजदीक बताई जा रही हैं। वह भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार भी कर सकती है।

ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल बोले- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में गठबंधन से किया इनकार

वहीं, अब केजरीवाल से तल्खी बढ़ने के बाद अब कुमार विश्वास का भाजपा के साथ आने की संभावना जताई जा रही है। अपने ट्वीट से वह दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते रहते हैं। राष्ट्रवाद को लेकर उनकी कविताएं व ट्वीट की भी अक्सर चर्चा होती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से उनकी मित्रता भी पुरानी है। उनके नजदीकी कपिल मिश्रा पहले से आप के खिलाफ बगावत करके अब मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का अभियान चला रहे हैं। होली के दिनों की उनकी कविताओं से भी उनके भाजपा के नजदीक जाने के कयास लग रहे हैं।

पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरी की सीट बदले जाने की भी चर्चा है। इस सीट पर ब्राह्मण मतदाताओं की अच्छी तादाद है, जिसे ध्यान में रखकर पार्टी किसी ब्राह्मण उम्मीदवार पर ही दांव लगाना चाह रही है। इस समीकरण को ध्यान में रखते हुए भाजपा विधायक ओम प्रकाश शर्मा भी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। वहीं, पार्टी के कुछ नेता विश्वास को इस सीट से उतारने की हिमायत कर रहे हैं।

उनका कहना है कि यदि AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन होता है तो कुमार विश्वास मजबूत विकल्प हो सकते हैं। उनके माध्यम से जनता को बताया जा सकता है कि किस प्रकार AAP अपने लक्ष्य से भटक गई है और जिस पार्टी के भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए उसका जन्म हुआ था अब उसके साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। हालांकि, इस बारे में अभी तक दिल्ली भाजपा का कोई भी नेता खुलकर कुछ नहीं बोल रहा है। उनका सिर्फ इतना कहना है कि इस सप्ताह पार्टी से कई बड़े नाम जुड़ सकते हैं।

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

chat bot
आपका साथी