Kisan Tractor Rally: ऐसा होगा दिल्ली-एनसीआर में किसानों का ट्रैक्टर मार्च, कार से नेता करेंगे नेतृत्व

Kisan Tractor Rally दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसान अपने-अपने इलाके में किसान गणतंत्र परेड करेंगे। दिल्ली पुलिस के साथ किसान नेताओं की कई दौर की बातचीत के बाद ये तय हो सका है कि किन-किन जगहों पर ये ट्रैक्टर परेड मार्च कर पाएंगे।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 05:29 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 07:13 PM (IST)
Kisan Tractor Rally: ऐसा होगा दिल्ली-एनसीआर में किसानों का ट्रैक्टर मार्च, कार से नेता करेंगे नेतृत्व
किसान राजपथ पर परेड खत्म होने के बाद अपने-अपने इलाके में ट्रैक्टर परेड कर पाएंगे।

नई दिल्ली, जेएनएन। गणतंत्र दिवस के दिन ही किसान भी तीन कृषि कानूनों को रद्द किए जाने की मांग को लेकर अपनी रैली निकालने की तैयारी कर चुके हैं। दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसान अपने-अपने इलाके में किसान गणतंत्र परेड करेंगे। दिल्ली पुलिस के साथ किसान नेताओं की कई दौर की बातचीत के बाद ये तय हो सका है कि किन-किन जगहों पर ये ट्रैक्टर परेड मार्च कर पाएंगे।

दिल्ली पुलिस, हरियाणा पुलिस और यूपी पुलिस के अधिकारियों ने किसान नेताओं से बातचीत करके इसे तय किया है। दिल्ली पुलिस ने किसान नेताओं से मीटिंग करके उनको परेड करने की अनुमति दी है। एनसीआर के इलाके में पुलिस अधिकारी इस परेड को सकुशल कराने के लिए तैयारी कर चुके हैं। किसान अपनी ट्रैक्टर परेड राजपथ पर परेड खत्म होने के बाद कर पाएंगे। 

ऐसा होगा किसानों का ट्रैक्टर मार्च

ट्रैक्टर परेड के दौरान किसान नेता अपनी कार में सबसे आगे चलेंगे। ऐसे सुरक्षा और शांति के लिहाज से किया गया है। ट्रैक्टर मार्च में शामिल हर वाहन पर तिरंगा झंडा लगा होगा। ट्रैक्टर रैली के दौरान सिर्फ लोक संगीत और देशभक्ति गीत बजेंगे। प्रत्येक ट्रैक्टर पर सिर्फ लोगों के सवार होने की अनुमति रहेगी। ट्रैक्टर मार्च के दौरान ट्रॉली नहीं होगी, यह पुलिस ने खास हिदायत दी है। ट्रैक्टर रैली के दौरान किसान 24 घंटे का राशन पानी पैक करके चलंगे। रैली के दौरान जाम की स्थिति में किसान ठंड से भी बचाव का इंतजाम करेंगे। किसी भी राजनीतिक दल का झंडा नहीं लगेगा। किसान हथियार और लाठी लेकर नहीं चलेंगे। किसी भी भड़काऊ या निगेटिव नारे वाले बैनर नहीं लगाएं जाएंगे।

जानिये- ट्रैक्टर रैली का रूट 

टिकरी बॉर्डर से ट्रैक्‍टर्स पहले नागलोई जाएंगे। इसके बाद नजफगढ़ और वेस्‍टर्न पेर‍िफेरल एक्‍सप्रेस-वे होते हुए वापस लौटेंगे चिल्‍ला बॉर्डर ट्रैक्‍टर्स क्राउन प्‍लाजा रेड लाइन तक जाएंगे और फिर बाएं मुड़कर डीएनडी फ्लाईवे की ओर चले जाएंगे। फिर वे दादरी मेन रोड की तरफ जाएंगे और फिर वापस चिल्‍ला आ जाएंगे। सिंघु बॉर्डर से ट्रैक्टर परेड निकलकर ट्रैक्‍टर रैली कांजावाला, बवाना, औचंदी बॉर्डर, केएमपी एक्‍सप्रेस से होकर निकलेगी और फिर वापस होगी। गाजीपुर बॉर्डर से ट्रैक्‍टर रैली निकलकर 56 फुट रोड, अप्‍सरा बॉर्डर, हापुर जाएगी। इसके बाद वापसी में केएमपी और वेस्‍टर्न पेरिफेरल एक्‍सप्रेसवे होते हुए लौटेगी। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी