सोनिया विहार घाट से सीख ले दिल्ली सरकार, यमुना को बनाए निर्मल: कपिल

कपिल ने कहा कि यहां कुछ साल पहले ही यमुना वाटर स्पो‌र्ट्स क्लब बनाया गया है, जहां राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम होते हैं। विधायक होने के नाते उन्होंने यहां बुनियादी सुविधाएं दीं।

By Amit MishraEdited By: Publish:Tue, 05 Dec 2017 07:20 PM (IST) Updated:Tue, 05 Dec 2017 09:51 PM (IST)
सोनिया विहार घाट से सीख ले दिल्ली सरकार, यमुना को बनाए निर्मल: कपिल
सोनिया विहार घाट से सीख ले दिल्ली सरकार, यमुना को बनाए निर्मल: कपिल

नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली में यमुना नदी का नाम सुनते ही दिमाग में गंदे नाले की तस्वीर उभरती है। लेकिन, दिल्ली में ही यमुना का एक हिस्सा ऐसा भी है, जहां कलकल बहती निर्मल यमुना है। यहीं अंतरराष्ट्रीय रोइंग, क्याकिंग व केनोइंग प्रतियोगिता का अभ्यास भी किया जाता है। वह इलाका है सोनिया विहार क्षेत्र का।

आज यमुना की जो स्थिति है, उसे देखकर बहुत दुख होता है। सोनिया विहार में अभ्यास वाली जगह पर जिस तरह निर्मल यमुना बहती है, उससे दिल्ली सरकार को सबक लेकर स्थिति में सुधार लाना चाहिए। ये बातें करावल नगर के विधायक कपिल मिश्रा ने सोनिया विहार तट पर अंतरराष्ट्रीय रोइंग, क्याकिंग और केनोइंग प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कर रहे राजस्थान राइफल्स के जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कही।

गर्व की बात है

कपिल ने कहा कि यहां कुछ साल पहले ही यमुना वाटर स्पो‌र्ट्स क्लब बनाया गया है, जहां राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम होते हैं। विधायक होने के नाते उन्होंने यहां बुनियादी सुविधाएं दीं। सोनिया विहार व उसके आसपास के क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के अधिकतर लोग रहते हैं। उन परिवारों की लड़कियां और लड़के यहां अंतरराष्ट्रीय खेलों की ट्रेनिंग लेकर दुनियाभर के देशों में मेडल जीत रहे हैं। यह गर्व की बात है।

खिलाड़ी देश के लिए ओलंपिक मेडल लेकर आएंगे

अभी राजस्थान राइफल्स के जवान अंतरराष्ट्रीय खेलों की तैयारी में जी जान से लगे हैं। खेलों के लिए विशेष कोचिंग ले रहे हैं। इन खेलों में ओलंपिक में कुल 12 मेडल होते हैं। अब इंतजार उस दिन का है, जब यहां से प्रशिक्षित खिलाड़ी देश के लिए ओलंपिक मेडल लेकर आएंगे। 

यह भी पढ़ें: विश्वास की काट के लिए 'आप' के पास नहीं है हथियार, नेताओं में खलबली

यह भी पढ़ें: 'आप' नेताओं के बयान से हैरान हूं, वापसी का सवाल ही नहीं: योगेंद्र यादव

chat bot
आपका साथी