पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार बूटा सिंह का एम्स में हुआ निधन, बड़े बेटे अरविंदर सिंह लवली ने दी मुखाग्नि

Former Union Minister Buta Singh Died मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर में 12 बजे उनका पार्थिव शरीर एम्स से घर लाया जाएगा। इसके बाद शाम को निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। कई नेताओं ने उन्‍हें श्रद्धांजलि दी है।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 02 Jan 2021 10:51 AM (IST) Updated:Sat, 02 Jan 2021 11:03 AM (IST)
पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार बूटा सिंह का एम्स में हुआ निधन, बड़े बेटे अरविंदर सिंह लवली ने दी मुखाग्नि
पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह की फाइल फोटो।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Former Union Minister Buta Singh Died: पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह का निधन शनिवार सुबह 6.25 बजे दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences) में निधन हो। वह अपने बेटे देवली से पूर्व विधायक अरविंदर सिंह लवली के साथ जंगपुरा में रह रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर उनका पार्थिव शरीर एम्स से घर लाया गया। इसके बाद शाम को निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। सरदार बूटा सिंह को पंजाब के एक बड़े दलित नेता के रूप में जाना जाता था। बूटा सिंह कांग्रेस की कई सरकारों का हिस्सा रहे हैं। उन्हें इंदिरा गांधी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का भी करीबी कहा जाता था।

बता दें कि पिछले साल अक्टूबर महीने में पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सरदार बूटा सिंह (86) को ब्रेन हैमरेज के चलते एम्स में भर्ती कराया गया था। इसके बाद से उनकी हालत में कुछ खास सुधार नहीं हुआ था। इसके बाद से ही सरदार बूटा सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही थी। आखिरकार शनिवार सुबह उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बूटा सिंह के निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्वीट किया है- 'बूटा सिंह गरीबों और दलितों के कल्याण के लिए अनुभवी प्रशासक और प्रभावी आवाज थे। उनके निधन से दुखी हूं। बूटा सिंह के परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।' 

केंद्रीय मंत्री भी रहे थे कांग्रेस सरकार में

सरदार बूटा सिंह को दलित नेता के साथ-साथ राजीव गांधी का भी बहुत करीबी माना जाता था। यह वजह है कि राजीव गांधी सरकार में सरदार बूटा सिंह गृह मंत्री भी रहे। वह सन 1967 से लगातार पंजाब की रोपड़ लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव लड़ते आ रहे थे। इसके बाद उन्होंने राजस्थान से भी लोकसभा का चुनाव जीता था। वह कुलमिलाकर 2 साल तक केंद्र में मंत्री रहे।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी