पिता बना हैवान : 8 साल के बेटे के सामने 17 वर्षीय बेटी से कई बार किया दुष्कर्म Ghaziabad News

खोड़ा में रिश्तों के शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी की मौत के एक माह बाद आरोपित ने अपनी 17 साल की बेटी को कई बाहर हवस का शिकार बनाया।

By Edited By: Publish:Sun, 07 Jul 2019 08:33 PM (IST) Updated:Mon, 08 Jul 2019 05:44 PM (IST)
पिता बना हैवान : 8 साल के बेटे के सामने 17 वर्षीय बेटी से  कई बार किया दुष्कर्म Ghaziabad News
पिता बना हैवान : 8 साल के बेटे के सामने 17 वर्षीय बेटी से कई बार किया दुष्कर्म Ghaziabad News

गाजियाबाद, जेएनएन। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी की मौत के एक माह बाद एक व्यक्ति ने अपनी 17 साल की बेटी को कई बाहर हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं आठ साल के बेटे के सामने आरोपित ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इससे परेशान किशोरी ने खोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में लघुशंका के लिए बाहर गई एक दिव्यांग महिला से पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

17 वर्षीय किशोरी अपने पिता और आठ साल के भाई के साथ खोड़ा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती है। किशोरी के मुताबिक, डेढ़ माह पूर्व उसकी मां का बीमारी से निधन हो गया। गांव में ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। 14 जून को किशोरी अपने पिता और भाई के साथ गांव से खोड़ा आ गई। किशोरी का आरोप है कि 24 जून की रात उसके पिता ने पहली बार दुष्कर्म किया। दूसरी बार 27 जून को आरोपित पिता ने आठ साल के बेटे के सामने दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद से आरोपित पिता ने कई बार दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपित पिता मुंह दबा देता था। इससे परेशान होकर किशोरी ने खोड़ा थाने में आरोपित पिता के खिलाफ शिकायत दी। खोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र प्रकाश सह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लघुशंका करने गई दिव्यांग महिला से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग महिला परिवार के साथ रहती है। शनिवार शाम करीब सात बजे महिला घर के पास ही एक खाली प्लॉट में लघुशंका करने गई थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला लखन नाम का व्यक्ति वहां आ गया। उसने महिला से खाली प्लॉट में दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। महिला ने अपने घरवालों को इसकी जानकारी दी। घरवालों ने इंदिरापुरम थाने में मामले की शिकायत दी है। इंदिरापुरम थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार ¨सह का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जल्द ही मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया जाएगा।

दिल्ली-NCR की ताजा और महत्वपूर्ण खबरों व स्टोरी पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

chat bot
आपका साथी