इनेलो नेता अभय चौटाला के हेलिकॉप्टर में आयी खराबी, कराई गई आपात लैंडिंग

तकनीकी खराबी की वजह से उनके हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग गुरुग्राम के डीपीएसजी कॉलेज में कराई गई। सभी लोग सुरक्षित हैं।

By Amit SinghEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 03:38 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 03:38 PM (IST)
इनेलो नेता अभय चौटाला के हेलिकॉप्टर में आयी खराबी, कराई गई आपात लैंडिंग
इनेलो नेता अभय चौटाला के हेलिकॉप्टर में आयी खराबी, कराई गई आपात लैंडिंग
गुरुग्राम (जेएनएन)। इनेलो नेता अभय चौटाला के हेलीकॉप्टर में अचानक खराबी आने की वजह से उसकी आपात लैंडिंग करानी पड़ी है। अभय चौटाला हेलीकॉप्टर से गुरुग्राम से जींद जा रहे थे। इसी दौरान बहादुरगढ़ के पास उनके हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गयी।

तकनीकी खराबी की वजह से उनके हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग गुरुग्राम के डीपीएसजी कॉलेज में कराई गई। सभी लोग सुरक्षित हैं। आपात लैंडिंग के बाद पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गया। इसके बाद अभय चौटाला सड़क मार्ग से जींद के लिए रवाना हुए। वह जींद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी