Delhi State Teacher Award 2020: गणित जैसे कठिन विषय को भी सरल बनाकर पढ़ाते हैं अनिल

Delhi State Teacher Award 2020 अनिल कुमार डोगरा इसी स्कूल में पिछले 20 वर्षों से कक्षा 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को गणित भी पढ़ा रहे हैं। वह गणित जैसे कठिन विषय को भी सरल तरीके से पढ़ाते हैं।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 01:20 PM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 01:20 PM (IST)
Delhi State Teacher Award 2020: गणित जैसे कठिन विषय को भी सरल बनाकर पढ़ाते हैं अनिल
दिल्ली के शिक्षक अनिल कुमार डोगरा की फाइल फोटो।

नई दिल्ली [रितु राणा]। Delhi State Teacher Award 2020: शाहदरा शिवाजी पार्क दिल्ली स्थित लिटिल फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य व गणित प्रवक्ता अनिल कुमार डोगरा को राज्य शिक्षक पुरस्कार 2020 के लिए चयनित किया गया है। अनिल कुमार डोगरा इसी स्कूल में पिछले 20 वर्षों से कक्षा 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को गणित भी पढ़ा रहे हैं। वह गणित जैसे कठिन विषय को भी सरल तरीके से पढ़ाते हैं। उन्हें उनकी कुशलता के आधार पर अब तक श्री राधा कृष्णनन व कई अन्य विशेष सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

उप प्रधानाचार्य बनने के बाद भी नहीं छोड़ा अध्यापन का कार्य

अनिल डोगरा ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से उप प्रधानाचार्य के रूप में कार्य करते हुए भी समय समय पर बच्चों गणित की कक्षा देते हैं। फलस्वरूप हर वर्ष कक्षा में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ-साथ कई विद्यार्थी भी सौ अंक प्राप्त करते हैं। कक्षा में वह बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से गणित पढ़ाते हैं, जिससे बच्चों के लिए यह विषय बहुत सरल बन जाता है। इसी अध्यापन शैली के आधार पर उन्हें यह पुरस्कार मिलने जा रहा है।

अनिल डोगरा ने बताया कि वह अपने विषय को पढ़ाने के लिए नई-नई तकनीकों का प्रयोग करते रहते हैं। लॉकडाउन में बच्चों को नियमित रूप से ऑनलाइन से जोड़े रखा। वट्सएप, जूम, गूगल मीट व स्कूल एप पर बहुत रोचक तरीके से बच्चों को गणित पढ़ाई। वहीं, विद्यालय के निदेशक रोहित दुआ, प्रबंधक सीएम पटेल व प्रधानाचार्या नीता दुआ ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए दूसरे शिक्षकों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत बताया है। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी